भोपाल लोकसभा सीट: प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन, नहीं लड़ेंगी दिग्गी राजा के खिलाफ
भोपाल लोकसभा सीट: प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन, नहीं लड़ेंगी दिग्गी राजा के खिलाफ
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन ये भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर हैं. प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल संसदीय सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है.

दरअसल, भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इसी लोकसभा सीट पर उनकी हमनाम प्रज्ञा ठाकुर ने भी नामांकन पत्र भरा था. एक ही नाम होने से भाजपा को इस बात की आशंका थी कि वोटर कहीं किसी गलतफहमी में आकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के स्थान पर प्रज्ञा ठाकुर के नाम के आगे वाला बटन ना दबा दें. इसी आशंका को देखते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्वयं निर्दलीय उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए अपने आवास पर बुलाया. 

प्रज्ञा ठाकुर ने आवास पर पहुंचकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से चर्चा की. इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनसे चुनाव ना लड़ने का आग्रह किया. जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव ना लड़ने का निर्णय लिया. इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचकर उन्हें भगवा शॉल पहनाकर उनका सम्मान भी किया. प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव ना लड़ने की घोषणा के बाद अब भाजपा और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहत की सांस ली है.

खबरें और भी:-

सीतापुर में गरजे पीएम मोदी, कहा- गरीबों को लूटने वालों से पाई-पाई वसूल करेंगे

जब राहुल गाँधी ने की प्रियंका की खिंचाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारत का अभिन्न अंग है कश्मीर, कोई इसे हमसे अलग नहीं कर सकता - अमित शाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -