DSRV मिलने से भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत
DSRV मिलने से भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत
Share:

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि समुद्र में होने वाले हादसों में अब नौसेना के अफसरों को अपनी जान नही गंवानी पडे़गी। वहीं भारतीय नौसेना ने बुधवार को गहन जलमग्न बचाव वाहन डीएसआरवी को नौसेना के पश्चिमी कमांड के बेड़े में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही बता दें कि इस वाहन की प्रणाली ने भारतीय नौसेना को विश्व की नौसेना के ऐसे समूह में शामिल कर दिया है, जिनके पास अभिन्न पनडुब्बी बचाव क्षमता है।

सरकार ने किए पत्नियों को छोड़ने वाले 33 प्रवासी भारतीयों के पासपोर्ट रद्द

वहीं बता दें कि डीएसआरवी 666 मीटर तक सफलतापूर्वक नीचे जाकर एक गोते में 14 लोगों को बचा सकता है। जो कि भारतीय जल सीमा में मानव निर्मित पोत द्वारा गहन जलमग्न के लिए एक रिकॉर्ड है। साथ ही नौ सै​निक अधिकारियों के अनुसार जहां एक पनडुब्बी अहम सामरिक संपदा होती है, वही यह किसी दुर्घटना का भी शिकार हो सकती है। इस दौरान राहत व बचाव कार्य करने की क्षमता नौसेना के पास होनी चाहिये। बता दें कि डीएसआरवी की उपलब्धता हमेशा रहने से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना संकट में फंसी पनडुब्बियों के बचाव व राहत के लिये हमेशा तैयार रह सकेगी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने पूर्व शिक्षा मंत्री को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि हिंद महासागर में भारतीय समुद्री इलाके की चौकसी के अलावा भारतीय नौसेना डाइविंग सपोर्ट आपरेशन भी करती है। इसके जरिये समुद्री सतह के नीचे निरीक्षण, परीक्षण और बचाव किया जाता है और गोताखोर लंबे वक्त तक समुद्र के भीतर रहते हैं। वहीं अभी तक समुद्र के भीतर किसी सबमरीन के साथ कोई दुर्घटना होती थी तो भारत अमेरिका से मदद लिया करता था। लेकिन यूएस नेवी के अपने साजो सामान के साथ यहां तक पहुंचने में काफी समय लग जाता था और इससे कई जिंदगी भी दाव पर लगी रहती थी। लेकिन डीएसआरवी के आने से भारतीय नौसेना खुद समुद्र के अंदर होने वाले किसी भी दुर्घटना से निपटने में सक्षम हो गई है। 


खबरें और भी

ट्विटर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की गिरफ्तारी पर राजस्थान उच्च न्यायलय ने लगाई रोक

दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, सुबह से ही हो रही बारिश

प्रकाशपुंज पांडेय ने कहा ऐतिहासिक और बेहद रोचक रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा 2018 का चुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -