रोहतक में बच्चा चोरी होने के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप
रोहतक में बच्चा चोरी होने के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप
Share:

रोहतक : भारत में बड़े पैमाने पर अस्पतालों से बच्चे चोरी होने की वारदातें सामने आती रही हैं। इस दौरान यह बात सामने आई है कि रोहतक के सिविल अस्पताल में एक महिला को प्रसूति हुई लेकिन प्रसूति के तीन दिन बाद ही प्रसूता के पास से बच्चा गायब हो गया। अब महिला के परिजन बच्चे को ढूंढने में लगे हैं वही अस्पताल प्रशासन द्वारा भी जांच की जा रही है। मामले में यह बात सामने आई है कि एक महिला जच्चा - बच्चा वार्ड में दखिल हुई और तीन दिन के बच्चे को उठा लिया। जब धूप सेंक रही कुछ महिलाओं ने इस महिला को देखा और उससे पूछताछ की तो वह बोली कि बच्चे को दादी ने धूप सेंकने के लिए उसे मंगवाया है। 

मामले में कहा गया कि इस तरह की घटना सामने आने के बाद बच्चे की मां और दादी बाहर गैलरी में बैठकर भोजन कर रही थीं इस दौरान महिला ने घटना को अंजाम दे दिया। पीडि़त परिजन ने यह कहा कि 24 अक्टूबर को उनकी बहू ने शाम लगभग 6 बजे इस बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान जब उन्हें जानकारी मिली तो स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वार्ड बाॅय, नर्स आदि से पूछताछ की।

अब इस मामले में चिकित्सालय के सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिए जाने की बात भी कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। जिसमें डीएसपी विजेंद्र सिंह और महिला थाना एसएचओ उस स्थल पर पहुंचे। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पीडि़त के बयान पर अज्ञात महिला के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया। हालांकि इस ममाले में सीएमओ ने लापरवाही की बात करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -