देश की राजधानी में लश्कर की बड़े हमलों की साजिश, दिल्ली में खुखांर आतंकवादी सक्रिय
देश की राजधानी में लश्कर की बड़े हमलों की साजिश, दिल्ली में खुखांर आतंकवादी सक्रिय
Share:

दिल्लीः दिल्ली पुलिस द्वारा आतंकवादियों की बड़ी हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया गया हैं। सुत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने खतरनाक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक बड़ी हमलों की साजिश का पता लगाया हैं। दिल्ली पुलिस को ये जानकारी खुफिया एजेंसियों के माध्यम से लगी हैं की आतंक संगठन लश्कर दिल्ली और अन्य बड़े शहरों को टारगेट कर आतंकी हमले कर सकता हैं। इनमें उन जगहों को चुना जाऐगा जो भीड़-भाड़ वाले हों।

दिल्ली पुलिस को खुफिया सुत्रों के माध्यम से जानकारी मिली हैं कि खतरनाक संगठन लश्कर पीओके के द्वारा घुसपैंठ कर भारत पहुॅंचा हैं और भारत में इसके मंसूबे देश की प्रसिध्द हस्तियों, भाजपा के बड़े नेताओं और महानगरों के भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर हमले करना है।

आतंकवादी संगठन ने इस घुसपैठ में भारत के उसके गुर्गो का सहारा लिया हैं और वह यहां अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल कर रहा हैं ये कोडवर्ड हैं- नौमान, हमदानी और खुर्शीद। अभी दिल्ली पुलिस खुफिया तंत्रों के माध्यम से और जानकारिया जुटाने में लगी हैं।

दिल्ली पुलिस हमलों के संबंध में 1 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कर चुका हैं। दिल्ली पुलिस ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा हैं कि दिल्ली और देश के बड़े शहर आतंकवादियों का निशाना बन सकते हैं और ये हमले 9/11 की तर्ज पर होंगे। दिल्ली पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी आंतक विरोधी अदालत में प्रस्तुत की है। दिल्ली पुलिस की जानकारी के आधार पर दिल्ली में सभी बड़े स्थानों, एयरपोर्ट आदि पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -