'2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है', मन की बात में बोले PM मोदी
'2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है', मन की बात में बोले PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इस वर्ष के मन की बात के अंतिम एपिसोड को संबोधित किया। इस के चलते उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे किये तथा इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। 

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार इस पर विस्तार से चर्चा भी की थी। वर्ष 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे जब हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। स्वतंत्रता के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया था।

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 6 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ Selfie भी भेजीं। स्वतंत्रता का ये अमृत महोत्सव अभी अगले वर्ष भी ऐसे ही चलेगा,  अमृतकाल की नींव को और मजबूत करेगा। ये ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार है। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को  सेलिब्रेट करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए। गुजरात के माधवपुर मेला हो, जहां रुक्मिणी विवाह एवं भगवान कृष्ण के पूर्वोतर से संबंधों को सेलिब्रेट किया जाता है या फिर काशी-तमिल संगमम् हो, इन पर्वों में भी एकता के कई रंग दिखे।

कोरोना को लेकर PM मोदी ने जताई चिंता, जनता से की ये अपील

'नफरत से भरी है उनकी सोच', राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद ने बोला हमला

'जो यात्रा चुनाव-संसद सत्र में नहीं रुकी, वो क्रिसमस आते ही रुक गई..', राहुल पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -