कमलनाथ को इमरती देवी ने कहा लुच्चा-लफंगा, कबाड़ी-शराबी
कमलनाथ को इमरती देवी ने कहा लुच्चा-लफंगा, कबाड़ी-शराबी
Share:

मध्य प्रदेश में जारी उपचुनाव की जंग में बयानों की मर्यादा को इस समय टूटते हुए देखा जा रहा है। दिन पर दिन कोई ना कोई ऐसा बयान दे रहा है जो चर्चाओं का विषय बन रहा है। इन दिनों मध्य प्रदेश की राजनीति में अभद्र टिप्पणियों को होते हुए देखा जा रहा है। आपको याद ही होगा बीते दिनों ही कमलनाथ के एक विवादित बयान ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं अब मंत्री इमरती देवी ने भी एक विवादित बयान दिया है। उनके बयान का वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें आप देख सकते हैं इमरती देवी ने कहा, 'कमलनाथ शराबी कबाड़ी की तरह बन गए हैं। जैसे शराबी के सामने से कोई महिला निकलती है तो शराबी कबाड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है कि देखो क्या आइटम जा रहा है, ऐसे ही लुच्चे लफंगे अब कमलनाथ भी बन गए हैं।' यह सभी बातें बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। बीते शुक्रवार को वह डबरा के शांति गार्डन में आयोजित बीजेपी के युवा सम्मेलन में गईं थीं और इसी दौरान उन्होंने जनता को संबोधन देते हुए कहा- 'मेरे ससुर, सास, ननद, देवरानी, जेठानी और बेटों के सामने कमलनाथ ने ऐसी भाषा बोली है, मैं आपके परिवार की महिला हूं और अगर 3 तारीख को आपने मेरी लाज नहीं रखी तो आप जानो और आपका काम जाने।'

आगे उन्होंने कहा- 'कमलनाथ को शर्म नहीं आई भगवती के दिन चल रहे थे, जिसमें ऐसी भाषा बोली, देख लेना अब भविष्य में कभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं आएगी।' वैसे आपको याद ही होंगे बीते समय में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इमरती देवी को 'आइटम' कह दिया था जिसमे बाद तेजी से विवाद छिड़ गया था। इमरती देवी का यह बयान भी उसी विवाद का हिस्सा है।

'तिरंगा नहीं उठाने' के महबूबा के बयान पर सियासत गर्म, FIR दर्ज करने की मांग

भाजपा के खिलाफ TMC ने फूंका बिगुल, शुरू किया ऑनलाइन अभियान

25 अक्टूबर से खुल जाएंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -