इलैयाराजा के जन्मदिन पर कमल हासन ने शेयर की शानदार पोस्ट
इलैयाराजा के जन्मदिन पर कमल हासन ने शेयर की शानदार पोस्ट
Share:

'ए जिंदगी गले लगा ले' तो आपने सुना ही होगा, शायद पसंदीदा गानों की लिस्ट में आज भी सम्मिलित हो। उस गाने की धुन आज भी लोगों के जहन से निकलती नहीं है। उसका म्यूजिक इलैयाराजा ने दिया था। भारत के लोकप्रिय संगीतकार इलैयाराजा की दक्षिण फिल्म जगत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एक खास पहचान है। उनके हुनर के लिए उन्हें म्यूजिक माएस्ट्रो के नाम से भी जाना जाता है। इलैयाराजा ने अपने करियर में कई सदाबहार गाने दिए हैं जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। उनके गाने जीवंत तथा भावनाओं से भरे हुए होते हैं। 

इलैयाराजा अभी तक तकरीबन 7000 गानों की धुन तैयार कर चुके हैं। उन्होंने 'सदमा', 'चीनी कम', 'महादेव', 'पा' और 'हे राम' जैसी हिंदी फिल्मों में संगीत दिया है। आज इलैयाराजा अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर सुपरस्टार कमल हासन ने खास अंदाज में इलैयाराजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

दरअसल, कमल हासन ने ट्विटर पर इलैयाराजा के साथ एक फोटो शेयर की है और एक खूबसूरत कैप्शन के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। बता दें कि वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म सदमा में कमल और श्रीदेवी की जोड़ी दिखाई दी थी। साथ ही फिल्म के गानों ने भी दर्शकों के दिलों को छू लिया था। 'ए जिंदगी गले लगा ले' भी इसी फिल्म का गाना है जिसका म्यूजिक इलैयाराजा ने दिया था।

नमी से मिलेगी राहत, आज केरल में दस्तक देगा मानसून: आईएमडी

15 वर्षीय दलित लड़की का किडनैप, जबरन धर्म परिवर्तन फिर निकाह..., पाकिस्तान नहीं, 'बिहार' का है ये मामला

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ दर्ज ‘देशद्रोह’ का मुकदमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -