भाजपा का यही हाल रहा तो 2019 में 16 राज्यों में 120 सीटों का हो सकता है नुकसान
भाजपा का यही हाल रहा तो 2019 में 16 राज्यों में 120 सीटों का हो सकता है नुकसान
Share:

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बोलवाला रहा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जिस तरह से भाजपा को करारा झटका दिया है, उससे इतना तो साफ है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के सामने कड़ी चुनौती आने वाली है।

तेलंगाना चुनाव: तो ये है वो एकमात्र उम्मीदवार, जिसने गुलाबी आंधी के बीच फहराया भाजपा का ध्वज

यहां बता दें कि पिछले एक साल की अगर बात करें तो देश के 5 बड़े राज्यों गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन राज्यों में भाजपा को जितनी सीटें मिलीं, उस हिसाब से 2019 के लोकसभा चुनाव में 16 प्रमुख राज्यों में उसकी स्थिति का आकलन करें तो निष्कर्ष निकलता है कि कुल 422 सीटों में से भाजपा 155 से 165 सीटें ही हासिल कर सकती है। इसका मतलब साफ है कि उसे 120 सीटों का नुकसान हो सकता है, वहीं कांग्रेस अगर गठबंधन कर चुनाव लड़े तो उसे इन राज्यों में 150 के आसपास सीटें मिल सकती हैं। 

राजभवन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा 122 विधायकों का समर्थन पत्र

इसके साथ ही गौर करने वाली बात है कि इन पांच राज्यों में कुल 119 लोकसभा सीटें हैं। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन राज्यों में 105 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस महज 11 सीटें ही जीत पाई थी। लेकिन अभी के नतीजों का आकलन करें तो 2019 में भाजपा की लगभग आधी सीटें घट जाएंगी, यानि उसे 54 सीटें ही मिल सकती हैं। वहीं बता दें कि कांग्रेस को 60 सीटें मिलने की संभावना है, यानि कि उसे 50 सीटों का फायदा मिलता नजर आ रहा है। 

  
खबरें और भी

छत्तीसगढ़ चुनाव: रात को 8 बजे होगी कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, सरकार बनाने पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश चुनाव: विकल्प के आभाव में जनता ने कांग्रेस को दिया वोट - मायावती

मध्यप्रदेश चुनाव: जनादेश के सामने सिर झुकाता हूँ, शिवराज ने कहा अब मैं जाता हूँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -