'ऐसा हुआ तो छोड़ दूंगी एक्टिंग', बोली करीना कपूर
'ऐसा हुआ तो छोड़ दूंगी एक्टिंग', बोली करीना कपूर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान बीते कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। करीना केवल 19 वर्ष की थीं जब वर्ष 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से उन्होंने अपने करियर का आरम्भ किया। तत्पश्चात, करीना कपूर खान ने 'कभी खुशी कभी गम', 'हलचल', 'चुप चुपके', 'जब वी मेट' एवं '3 इडियट्स' जैसी फिल्में दीं। करीना वर्ष 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंध गईं तथा अब उनके 2 बच्चे (जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान) हैं।

हालांकि समय के साथ उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत कुछ बदल चुका है मगर वर्क फ्रंट पर करीना आज भी एक्टिव हैं। आगामी वेब सीरीज 'जाने जान' के साथ करीना कपूर खान अपना OTT डेब्यू करने को तैयार हैं। हेटर्स पूछते हैं कि करीना कपूर खान कब रिटायर होंगी? करीना ने एक इंटरव्यू के चलते इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो क्या कंडीशन होगी जब वह इस काम से रिटायर कर जाएंगी। करीना कपूर खान ने बताया कि वह आज तक इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए अपने उत्साह के कारण टिकी हुई हैं। 

करीना ने बताया कि काम के लिए उनका आज भी जो उत्साह है, यदि वो ना रहे तो वह एक्टिंग छोड़ देंगी। क्योंकि आज 43 की उम्र में भी कैमरे को फेस करने का उनका उत्साह, शूटिंग सेट पर होने का उनका उत्साह निरंतर बना हुआ है। मगर वह जानती है कि एक दिन आएगा जब उन्हें इसके प्रति एक्साइटमेंट फील नहीं होगा। करीना कपूर खान ने कहा, "जिस दिन मुझे वो उत्साह महसूस नहीं होगा उस दिन मैं काम छोड़ दूंगी। क्योंकि मैं उसी प्रकार की इंसान हूं।" करीना ने बताया कि वह जो कुछ भी करती हैं उसके प्रति बहुत बहुत उत्साहित महसूस करती हैं। यहां तक कि दिन में जो खाना वह खाती हैं उसके प्रति भी वह उत्साह महसूस करना चाहती हैं। वह जब भी दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाती हैं तो वह उस सफर या ट्रिप को लेकर जोश से लबरेज होती हैं। तो जिस दिन यह उत्साह नहीं रहेगा वो काम छोड़ देंगी।

इस अदाकारा के लिए शाहरुख ने बदला डायरेक्टर का फैसला, जानिए जवान का ये जबरदस्त किस्सा

'नवाजुद्दीन को कई बार गलत समझा जाता है...', एक्टर को लेकर बोले अनुराग कश्यप

आखिर क्यों कपूर खानदान की महिलाएं नहीं करती थीं फिल्मों में काम? करीना कपूर ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -