मूर्ति विसर्जन में हुई समस्या, उदास हुए गणेश भक्त
मूर्ति विसर्जन में हुई समस्या, उदास हुए गणेश भक्त
Share:

होशंगाबाद/ब्यूरो।  प्रशासन ने गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए नर्मदा घाटों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके चलते हर्बल पार्क में मूर्तियों को लाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की यह व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। दरअसल हर्बल पार्क मार्ग पर पुलिस जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। लोगों को कुंड तक पैदल जाने दिया जा रहा है, जिसके चलते परेशानी हो रही है।

नर्मदाघाटों पर लोग मूर्तियों को लेकर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार देर रात विवेकानंद घाट के सामने विवाद की स्थिति बन गई। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस जवानों ने लोगों को घाट पर जाने से रोक दिया। लोगों इस बात का विरोध जताया तो बताया गया कि जिला प्रशासन ने ही रोक लगा दी है। लोग काफी नाराज हुए और पुलिस अधिकारियों से बहस तक हुई। रात करीब 12 बजे तक मूर्तियों का विसर्जन घाटों पर नहीं किया जा सका। घाट पर बढ़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में मूर्तियों का विसर्जन कराया। प्रशासन की व्यसवथा को लेकर इंटरनेट मीडिया वाट्सअप पर कई तरह की पोस्ट लोगों ने की।

जिला भाजपा संगठन के कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने हेलो नर्मदापुरम ग्रुप पर लिखा कि गणेश विसर्जन का उत्सव प्रशासन की हठधर्मिता के चलते उदासीन हो गया। श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करन पड़ा। शहर के विभिन्न घाट पर भारी पुलिस बल लगाकर श्रद्धालुओं को मूर्ति विसर्जन के लिए रोका गया। जो श्रद्धालु पैदल मूर्तियों को लेकर आए थे उन्हें दो किमी दूर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। शहर के सदर बाजार, कोठी बाजार, आनंद नगर, पुलिस लाइन, तिवारी कालोनी, नारायण हाउसिंग बोर्ड, आइटीआइ, तवा कालोनी, नलकूप कालोनी, नर्मदा विहार कालोनी सहित दर्जनों कालोनियों के लोग मूर्ति विजर्सन को लेकर परेशान हुए। जब मूर्ति विसर्जन के लिए माताएं व बहनें पहुंची तो उन्हें वापस भेज दिया गया। 

देसी लुक में SHRIYA SARAN को देख फैंस हो गए घायल

ये क्या बोल गई शराबबंदी पर गरजने वाली उमा भारती?

निकलने जा रही है झांकिया, बंद रहेंगे इंदौर के ये मार्ग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -