'मैं निक जोनस से शादी करना चाहती थी', प्रियंका चोपड़ा से बोली लड़की, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन
'मैं निक जोनस से शादी करना चाहती थी', प्रियंका चोपड़ा से बोली लड़की, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन
Share:

मनोरंजन जगत का मशहूर स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती पावरफुल कपल में होती है। उनकी लोकप्रियता दुनियाभर में है। निक जोनस के कॉन्सर्ट में अक्सर प्रियंका चोपड़ा को भी देखा जाता है। अमेरिका के लॉस एंजलिस में जोनस ब्रदर्स का एक कॉन्सर्ट हुआ जहां प्रियंका चोपड़ा सम्मिलित हुईं। इस बार वह निक जोनस के भाई फ्रेंकी जोनस के साथ थीं। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस के चलते प्रियंका ने प्रशंसकों से बातचीत भी की। उन्हीं में से एक ने कहा कि वह निक जोनस से शादी करना चाहती थी। प्रियंका चोपड़ा ने फिर बिल्कुल बॉस लेडी की तरह जवाब दिया।

एक फीमेल फैन से प्रियंका रूबरू होती हैं। वह वीडियो बना रही होती है। प्रशंसक ने प्रियंका से कहा, 'मैं कहना चाहती हूं कि मैंने वाकई सोचा था कि मैं निक जोनस से शादी करने जा रही हूं किन्तु मुझे खुशी है कि आपने किया।' प्रियंका हंसते हुए बोलती हैं, 'मुझे भी खुशी है कि मैंने ये किया।' तब महिला कहती है, 'मुझे जलन हुई।' 

वही एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'मेरा फेवरेट कपल प्रियंका और निक। उन्हें शादीशुदा एवं खुश रहने दो।' एक अन्य शख्स ने कहा, 'प्रियंका बहुत ही स्वीट है। वह सच में बॉस बेब है।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।' वही एक अन्य वीडियो में प्रियंका वेन्यू से निकलती हैं तभी एक प्रशंसक ने पूछा, 'आप कौन सा परफ्यूम लगाती हैं तो वह मुस्कुराते हुए बोलती हैं, 'मुझसे ऐसी ही खुशबू आती रहती है।' उनके जवाब से सभी लोग हंसने लगते हैं। 

जब डॉक्टर्स ने दी शिल्पा शेट्टी को मारने की सलाह! खुद एक्ट्रेस ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

एक विद्रोही और बागी महिला की सच्ची कहानी है फ़िल्म "प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी", पहली झलक में डॉली तोमर की दिखी रियल ऐक्टिंग

जानिए क्यों बचना ऐ हसीनो से कटरीना कैफ को हटाया गया था

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -