'मैं अपने बयान पर कायम..', संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला दावा वाली बात पर बोले मनमोहन सिंह, Video
'मैं अपने बयान पर कायम..', संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला दावा वाली बात पर बोले मनमोहन सिंह, Video
Share:

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने 2009 लोकसभा चुनावों के वक़्त ‘मुस्लिमों का देश के संसाधनों पर पहला हक’ वाला अपना बयान दोहराया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री अपने पुराने बयान पर अडिग रहने की बात करते नज़र आ रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो के जरिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

भाजपा ने एक्स पर मनमोहन सिंह का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'अप्रैल 2009 में आम चुनाव से ठीक पहले डॉ मनमोहन सिंह ने अपना बयान दोहराया था कि अल्पसंख्यकों जिसमें खासकर गरीब मुसलमानों को देश के संसाधनों के संबंध में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह अपने पूर्व बयान पर बरकरार हैं, जिसमें कहा गया था कि संसाधनों के मामले में पहला अधिकार मुस्लिमों का होना चाहिए।”  भाजपा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, “डॉ मनमोहन सिंह का यह स्पष्ट बयान कांग्रेस के झूठ और उनके पहले के बयान पर दी गई सफाई को धराशाई करता है। साथ ही यह इस बात को साबित करता है कि देश के बाकी लोगों पर मुस्लिमों को प्राथमिकता देना कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट नीति है। यह आरक्षण से लेकर संसाधनों तक प्रत्येक चीज में मुसलमानों को प्राथमिकता देने की कांग्रेस की मानसिकता का एक और सबूत है।”

 

भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मनमोहन सिंह कह रहे हैं, “मैनें यह नहीं कहा (सुना नहीं जा सका)… मैंने कहा कि अल्पसंख्यक और खासकर मुस्लिम अल्पसंख्यक, यदि वह गरीब हैं, तो उनका देश के संसाधनों पर पहला दावा बनता है, मैंने कहा कि सब तरह के अल्पसंख्यक और साथ में जोड़ा कि विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यक का हक़ है, मैं अपने इस बयान पर कायम हूँ।” इस बयान में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2006 में दिए गए अपने इसी तरह के बयान की बात कर रहे थे।

दिसम्बर 2006 में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि, “हमें अल्पसंख्यकों और विशेष कर मुसलमानों, के लिए ऐसी योजनाएँ बनानी होंगी जिससे वह हमारे विकास के लाभ का समान तौर पर लाभ ले सकने के लिए सशक्त हों। उनका संसाधनों पर पहला दावा हो।” यह बात PMO की वेबसाइट पर भी हूबहू लिखी हुई है। इस बयान के बाद जमकर बवाल मचा था। इस बयान के अगले दिन PMO ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश भी की थी। हालाँकि,  2009 के वीडियो से स्पष्ट है कि पीएम मनमोहन सिंह उस समय भी अपने बयान पर कायम थे। नीचे आप PMO की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं,

पूर्व पीएम मनमोहन के इसी बयान का जिक्र हाल ही में पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में किया था। पीएम मोदी ने कांग्रेस के देश की संपत्ति के दोबारा बंटवारे के वादे को लेकर कहा था कि कांग्रेस महिलाओं के मंगलसूत्र छीन कर उन लोगों को देना चाहती है, जिनका वह देश की सम्पत्ति पर पहला अधिकार मानती है। कांग्रेस ने इसके बाद फिर से इस बयान को झुठलाने का प्रयास किया था, मगर इसमें सफल नहीं हो पाई थी। अब मनमोहन सिंह का नया वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

सगाई के 1 दिन पहले गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

भारत से चला जाएगा WhatsApp ! दिल्ली हाई कोर्ट में कह डाली बड़ी बात

क्या देश अब शरिया से चलेगा ? कांग्रेस ने किया पर्सनल लॉ लागू देने का वादा, तो भड़के अमित शाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -