'मैं जिंदा हूं...', मौत की झूठी खबरों पर आई इस अदाकारा की प्रतिक्रिया
'मैं जिंदा हूं...', मौत की झूठी खबरों पर आई इस अदाकारा की प्रतिक्रिया
Share:

बिहार के कैमूर में हाल ही में एक सड़क दुर्घटना हुई थी। 9 लोगों के मौत की खबर थी। इसमें भोजपुरी अभिनेत्री आंचल तिवारी का नाम भी सामने आया था। नाम सेम होने के कारण इंटरनेट पर पंचायत फेम एक्ट्रेस आंचल तिवारी की मौत की खबर फैलने लगी। प्रशंसक उनके निधन पर शोक व्यक्त करने लगे थे।

वही अब आंचल ने इंस्टा पर लंबा चौड़ा पोस्ट तथा वीडियो साझा कर बताया कि वो जिंदा हैं। उन्होंने मौत की झूठी खबर फैलाना बंद करने की विनती की। वो बोलती हैं- मेरा नाम आंचल तिवारी है। आप न्यूज देख रहे होंगे कि पंचायत फेम आंचल की मौत हो गई है। वो आंचल तिवारी भोजपुरी अभिनेत्री है। मगर पंचायत 2 की आंचल तिवारी यहां है आपके सामने, सही सलामत एवं सुरक्षित। ये एकदम फेक न्यूज है। मेरा भोजपुरी फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anchal Tiwari (@anchalt555)

फर्जी न्यूज फैलने के कारण मेरी फैमिली और दोस्त मेंटली टॉर्चर हुए हैं। लोग मुझे पूनम पांडे से कंपेयर कर रहे हैं। कहते हैं मैंने मौत को लेकर पब्लिसिटी की है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मुझसे जुड़ी ऐसी फर्जी खबरों को हटाएं, बिना रिसर्च के ऐसी खबरों को ना चलाएं। आंचल तिवारी को जिंदा जानकर उनके प्रशंसक खुश हैं। आंचल ने पंचायत 2 में प्रधानजी की बेटी की सहेली का किरदार किया था। उनका काम बहुत पसंद किया था। इस किरदार से वो लाइमलाइट में आई थीं।

प्रेग्नेंट हैं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, खुद शेयर की 'गुड न्यूज़'

बेटे आर्यन को लेकर शाहरूख खान ने की रिक्वेस्ट, समीर वानखेड़े ने दिया ये जवाब

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन ने जीता लोगों का दिल, इस अंदाज में आए नजर

Tags:
Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -