पहले से शादीशुदा था पति, राज खुलने पर किया पत्नी को प्रताड़ित
पहले से शादीशुदा था पति, राज खुलने पर किया पत्नी को प्रताड़ित
Share:

ग्वालियर। महिला को उसके पति ने बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि, मायके से 50 लाख रूपये लेकर आओगी तो ही घर में आने दूंगा और नहीं लेकर आई तो नहीं आने दूंगा। दरअसल रूबी और अनुराग की शादी 2013 में हुई थी। रूबी की यह दूसरी शादी थी, जिसके कुछ दिनों के बाद पता लगा कि, अनुराग की यह तीसरी शादी है, यह बात अनुराग ने पहले छुपाई थी। इस बात का खुलासा होने के बाद से ही अनुराग रूबी को प्रताड़ित करने लगा था। 

अपने बच्चों और परिवार के लिए रूबी 10 साल तक सब सहन करती रही, लेकिन हाल की में अनुराग ने व्यापार में घाटा हुआ है कह कर रूबी से 50 लाख की मांग की और साथ ही उसे घर से बाहर भी निकाल दिया। इसके चलते रूबी ने इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि, किस प्रकार से उसका पति अनुराग उसके साथ मार-पिट करता है और उससे दहेज़ की भी मांग करता है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है।  

शिकायत के दौरान रूबी ने यह भी बताया कि, उसके पहले पति की मौत एक रोड दुर्घटना में हो गई थी। जिसके चलते जो मुआवजे के पैसे मिले थे उसकी एफडी करवा दी गई थी, जो की अब करीब 30 लाख की हो चुकी थी, अनुराग ने वह रकम भी व्यापार में घाटे का बताकर हड़प ली और फिर 50 लाख की और मांग की। इस पुरे मामले की शिकायत रूबी ने महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। जल्द ही आरोपी अनुराग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एलान भगौरिया को माना जाएगा राजकीय पर्व

भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने 'बिकिनी शो', वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

जानिए महाकाल के दरबार में कब होगा होलिका दहन?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -