100 करोड़ देखकर छूटे रेखा के पसीने
100 करोड़ देखकर छूटे रेखा के पसीने
Share:

 मैनपुरी :  अपने बैंक खाते में आये सौ करोड़ रूपये की जानकारी एक महिला पुलिसकर्मी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे दी है। महिला पुलिसकर्मी ने मोदी को भेजे गये फैक्स में यह भी कहा है कि उसे यह नहीं मालूम है कि उसके बैंक खाते में किसने सौ करोड़ रूपये जमा किये लेकिन अब इन्हें आयकर विभाग के हवाले कर दिया जाये।

मामला यूपी के  मैनपुरी में तैनात और आगरा की रहने वाली महिला पुलिसकर्मी रेखा के साथ जुड़ा हुआ है। बताया गया है कि रेखा एटीएम से रूपया निकालने के लिये गई थी, जैसे ही उसने अपना बैलेंस देखा तो खाते में सौ करोड़ रूपये नजर आये। इतनी बड़ी रकम देखकर रेखा के पसीने छूट गये।

उसने एसबीआई शाखा के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तथा तुरंत ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फैक्स के माध्यम से सूचना दे दी। हालंाकि पुलिस अधिकारियों ने उसे अब यह भी कहा है कि वह आगरा जाकर एसबीआई मुख्य शाखा के अधिकारियों को जानकारी दें। गौरतलब है कि कालाधन कुबेरों द्वारा अपनी काली कमाई को खपाने का सिलसिला जारी है।

यह क्या हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपए की जगह 20 रूपये....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -