'दो बच्चो का बेशर्म बाप', नए अफेयर पर ट्रोल हुए ऋतिक रोशन!
'दो बच्चो का बेशर्म बाप', नए अफेयर पर ट्रोल हुए ऋतिक रोशन!
Share:

अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपने नए-नए अफेयर के चलते सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। जी दरअसल ऐसा हम नहीं बल्कि उनके फैंस कह रहे हैं। खबरों के मुताबिक वर्तमान समय में अभिनेता एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। आजकल दोनों को एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जा रहा है और दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में, एक बार फिर कथित लव बर्ड्स को मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

अब तक दोनों को दो बार साथ देखा जा चुका है। वैसे पहले हम ये बता दें कि ऋतिक रोशन तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। जी हाँ, ऋतिक रोशन ने इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान संग शादी की थी, जिनसे उनका 2014 में तलाक हो गया था। वहीं सुजैन वर्तमान समय में कथित रूप से एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दूसरी तरफ ऋतिक का नाम फिल्म ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ की एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है और अभिनेता लगातार अदाकारा संग स्पॉट हो रहे हैं। बीती रात यानी 4 फरवरी 2022 को ऋतिक रोशन और सबा आजाद को मुंबई के फार्मर्स कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान ऋतिक जहां व्हाइट और ब्लू कलर की चेक शर्ट और स्किन कलर के पैंट के साथ कैप में हैंडसम लग रहे थे, वहीं ब्लू डेनिम और येलो कलर के टॉप में सबा खूबसूरत लग रही थीं।

इसी के साथ इस दौरान सबसे खास बात ये थी कि, कैफे से बाहर निकलते ही ऋतिक ने बिना झिझक सबा का हाथ थाम लिया था और अपनी कार में उन्हें प्रोटेक्टिव तरीके से बिठाया था। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन 48 साल के हैं, जबकि सबा 32 साल की हैं। दोनों के बीच 16 साल का एज गैप है, और इसी के चलते दोनों ट्रोल हो रहे हैं। किसी का कहना है दोनों बाप-बेटी लग रहे हैं तो किसी का कहना है- ऋतिक को शर्म नहीं आई। वहीं कोई यह तक कह रहा है- दो बच्चो का बेशर्म बाप।

एक बार फिर सबा संग दिखे ऋतिक रोशन, क्या चल रहा है अफेयर?

एक बार फिर ऋतिक ने अपनी माँ को किया मोटीवेट, वायरल हुआ वीडियो

ऋतिक रोशन संग रिलेशन के सवाल पर नाराज हुईं सबा, जानिए क्या कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -