'भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की मांग करने वाले गद्दार कैसे? जरूरत पड़ी तो कफ़न बांधेंगे..', हसन मदनी का विवादित बयान
'भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की मांग करने वाले गद्दार कैसे? जरूरत पड़ी तो कफ़न बांधेंगे..', हसन मदनी का विवादित बयान
Share:

मुंबई: इस्लामिक संगठन 'जमीयत उलेमा-ए-हिंद' के अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी के भतीजे हसन मदनी ने आपत्तिजनक बयान दिया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में  'जमीयत उलेमा-ए-हिंद' के अधिवेशन में हसन मदनी ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले गद्दार हैं? मदनी ने कहा कि यदि देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले गद्दार नहीं, तो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की मांग करने वाले देश के मुस्लिम गद्दार कैसे हो सकते हैं?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हसन मदनी ने आगे कहा कि देश के असली गद्दार तो वो लोग हैं जो देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं। यह देश सेक्युलर है और इस देश में हिन्दू राष्ट्र की मांग करना सबसे बड़ी गद्दारी है। यदि ऐसे लोग, देशभक्ती का प्रमाणपत्र बांटने वालों के लिए यह सही हैं, तो देश का मुसलमान यदि इस्लामिक स्टेट बनाने की मांग करता है, तो गद्दार कैसे हो जाएगा?

हसन मदनी ने आगे कहा कि यह देश सेक्युलर है। इस देश का दस्तूर सेक्युलर है। इसलिए इस देश को हिन्दू या कोई और राष्ट्र बनाने की बात करनी बिलकुल गलत है। हसन मदनी ने आगे कहा कि 4 लाख मुसलमानों ने देश को आजादी दिलाने में अपना बलिदान दिया। आज इसी देश में इस मुस्लिम को गद्दार कहा जा रहा है। मुसलमानों को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और मारा जा रहा है। इस देश का मुसलमान किसी से डरता नहीं है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो मुसलमान सिर पर कफन बांधने के लिए भी तैयार है।

पापुआ न्यू गिनी के PM ने छुए प्रधानमंत्री मोदी के पैर! संजय राउत ने उड़ाया मज़ाक, बोले- जादूगर समझ लिया होगा...

'अगर कांग्रेस 70 साल पहले बजरंग दल को बैन कर देती, तो देश बर्बाद नहीं होता..', जमीयत चीफ अरशद मदनी का बयान

पीएम मोदी को एक दिन में 3 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, फिजी- पापुआ न्यू गिनी और पलाऊ के राष्ट्राध्यक्षों ने किया सम्मानित !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -