इन घरेलू नुस्खों से आसानी से निकाल सकते हैं नेल-पेंट
इन घरेलू नुस्खों से आसानी से निकाल सकते हैं नेल-पेंट
Share:

महिलाएं अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं। वैसे तो नेल पेंट लगाने के बाद हाथ खूबसूरत लगते हैं, हालाँकि लंबे समय तक नेल कलर लगाने से नाखूनों को काफी नुकसान होने लगता है। जी दरअसल नेल कलर लगाने से नाखून खराब हो जाते हैं। इसी के चलते कुछ-कुछ दिनों में नेल-पेंट को निकाल देना सही रहता है। वैसे नेल पेंट हटाने के लिए नेल रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है, हालाँकि आप चाहे तो बिना नेल रिमूवर के भी नेल पॉलिश हटा सकती हैं। आज हम आपको बताते हैं कैसे?\


नेल पेंट हटाने के लिए टूथपेस्ट- आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी दरअसल इसमें एथिल एसीटेट होता है जो नाखूनों को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए एक पुराना टूथब्रश लें और फिर टूथपेस्ट को नाखूनों पर लगाएं। उसके बाद ब्रश को गीला करके नाखूनों पर रगड़ें और ध्यान रहे ब्रश को त्वचा पर रगड़ने से आपकी त्वचा छिल सकती है। इस वजह से केवल नाखूनों पर रगड़े।

नींबू और सिरका- नेल पॉलिश हटाने के लिए एक कटोरी गर्म पानी लें और इस पानी में अपनी उंगलियों को 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें। उसके बाद एक कटोरी में दो चम्मच नींबू का रस और सिरका मिलाएं। उसके बाद इस मिश्रण को रूई की मदद से नाखूनों पर लगाएं, इससे आपका नेल पेंट आसानी से निकल जाएगा।

हेयर स्प्रे- हेयर स्प्रे में रबिंग अल्कोहल होता है जो नेल पेंट हटाने में काफी मदद करता है। इसके लिए आप हेयर स्प्रे को नाखून पर स्प्रे करें, उसके बाद इसे कॉटन की मदद से हल्के से रगड़ें।

हैंड सैनिटाइजर- हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते है। जी दरअसल सैनिटाइजर में रबिंग अल्कोहल होता है, जो नाखूनों को साफ करने में काफी मददगार होता है। सैनिटाइजर से नेल पॉलिश हटाने के लिए सबसे पहले एक कॉटन बॉल लें, उस पर सैनिटाइजर लगाएं, फिर नाखूनों पर लगाएं और रगड़ें। ऐसा 3 से 4 बार करें, लाभ होगा।

चेहरे को चमकदार और गोरा बनाएंगे ये प्राकृतिक मास्क

चायपत्ती में इन चीजों को मिलाकर लगाने से काले और घने हो जाएंगे सफेद बाल

बालों के लिए घर पर बनाए प्याज के छिलकों का शैम्पू, मजबूत और घने हो जाएंगे बाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -