बिना वर्क आउट के ऐसे कम करें वजन, जानिए शहनाज गिल का फिटनेस मंत्र
बिना वर्क आउट के ऐसे कम करें वजन, जानिए शहनाज गिल का फिटनेस मंत्र
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल ने बिग-बॉस से घर-घर में पहचान बनाई हैं। वह शो में गोल-मटोल दिखाई देती थी कई बार उनके मोटे होने की वजह से मजाक भी उड़ाया पर शहनाज ने इसे पॉजिटिव वे में लिया। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद शहनाज ने स्वयं  पर काम करना शुरू किया तथा उन्होंने प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करते हुए कुछ ही महीनों में 15 किलो वजन घटा लिया था।

वही वजन कम करने के लिए शहनाज ने सबसे पहले हाई कैलोरी वाली चीजों से दूरी बनाई। जैसे नॉनवेज,चॉकलेट,केक एवं मीठे के साथ उन्होंने जंक फूड खाना बंद कर दिया था। शहनाज ने बिना जिम किए वेटलॉस किया था। उन्होंने सही डाइट फॉलो कर वजन घटाया था। वह दिन में 2-3 लीटर पानी पीती थी। जो बॉडी को हाइड्रेट रखता था। शहनाज की दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में हल्दी एवं सेब के सिरके से करती हैं। वह ब्रेकफास्ट में ऑमलेट,डोसा या स्प्राउट्स खाना पसंद करती हैं।

शहनाज गिल लंच में दाल,चावल,सब्जी एवं रोटी खाती हैं। खाने के बाद वह ग्रीन टी लेती हैं। जो उनकी बॉडी में लेजीनेस को दूर करने में सहायता करती है। शहनाज फूड क्रेविंग को शांत करने के लिए शाम को मखाने खाती हैं। वह अनसॉल्टडेट मखाने खाना अधिक पसंद करती हैं। शहनाज डिनर में मूंग दाल एवं दो रोटी खाती हैं। वहीं सोने से पहले वह एक गिलास दूध अवश्य लेती हैं। 

झारखंड में चंपई सोरेन ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में पड़े 47 वोट

'पैगाम-ए-मोहब्बत है..', पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सभी धर्मों के धर्मगुरु, बोले- हमारा भारत एक है...

राजस्थान में पिता ने 10 साल के बेटे को तालाब में डुबोकर मारा, फिर की आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -