इन तरीकों को अपनाकर आसानी से रोकी जा सकती है प्रेगनेंसी!
इन तरीकों को अपनाकर आसानी से रोकी जा सकती है प्रेगनेंसी!
Share:

कई बार जाने-अनजाने में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान गर्भ ठहर जाने का डर रहता है। जी दरअसल करियर, हेल्थ और अन्य चीजों के बारे में सोचकर कई महिलाएं जल्दी गर्भाधारण नहीं करना चाहती हैं। इसी के चलते वह सही प्लानिंग और समय इन बातों का खास ध्यान रखती हैं। हालाँकि शारीरिक संबंध के दौरान गर्भधारण से बचने के लिए आप कई तरह के उपाय अपना सकते हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रेगनेंसी रोकने के उपाय (How to avoid pregnancy)

विदड्रॉ टेक्नीक- गर्भधारण से बचने के लिए आप विदड्रॉ टेक्नीक का इस्तेमाल करते हैं। इसमें पुरुष पार्टनर इजेकुलेशन से ठीक पहले अपना पेनिस अपनी महिला पार्टनर के वजाइना से बाहर निकाल लेता है और अपना सीमन बाहर रिलीज करते हैं। जी हाँ और इससे शारीरिक संबंध के दौरान गर्भधारण का खतरा कम होता है।


इंट्रायूटराइन डिवाइस- यह टी के आकार का डिवाइस होता है, जो प्रग्नेंसी को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जी हाँ और प्लास्टिक और तांबे के बने इस डिवाइस को महिला के यूटरस में स्थापित किया जाता है। वहीं कई लोगों के मन में ये भ्रम होता है कि इसके इस्तेमाल के बाद बांझपन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है हालाँकि ये बातें बिल्कुल गलत है।


इंट्रायूटराइन सिस्टम- एक छोटा टी आकार का गर्भनिरोधक उपकरण होता है, जिसे गर्भाशय के अंदर लगाया जाता है और यह शरीर में प्रोजेस्टोजेन हार्मोन को बढ़ावा देता है। जी हाँ और आईयूएस को आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ ही इसे निकालने के बाद भी आप आसानी से कंसीव कर सकती हैं।

बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट- प्रेगनेंसी को रोकने के लिए ये भी एक अच्छी तकनीक है। इस दौरान माचिस की तीली के आकार की एक छोटी और पतली छड़ होती है, जो महिलाओं के शरीर में एक प्रकार का रिलीज करने में मदद करता है।


स्पंज- कुछ महिलाएं कॉन्ट्रैसेप्टिव स्पंज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह एक फोम जैसा होता है, जिसमें स्पर्मीसाइड होता है और इसे वजाइना में रखा जाता है ताकि स्पर्म को यूटरस में जाने से रोका जा सके। इसे आप अपनी इच्छा के अनुसार कभी भी निकाल सकती है।

स्पर्मीसाइड टैबलेट- यौन संबंधों के दौरान अगर पार्टनर स्पर्मीसाइड टैबलेट को वजाइना में स्थापित कर ले तो इससे बेहतर प्रटेक्शन मिलती है। जी हाँ और इससे भी आसानी से प्रेग्नेंट होने से बच सकती हैं।

विदाई संबोधन में क्या बोले राष्ट्रपति कोविंद, पढ़े यहाँ

टैक्‍स भरने के मामले में नंबर वन बना ये अभिनेता, मिला सम्‍मान-पत्र

Ind Vs WI: भारत को चाहिए थे 10 ओवर में 100 रन, फिर आए अक्षर पटेल और पलट गया गेम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -