'हमारा CM कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो', भारत जोड़ो यात्रा में फिर हुई नारेबाजी
'हमारा CM कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो', भारत जोड़ो यात्रा में फिर हुई नारेबाजी
Share:

जयपुर: इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। रविवार को दौसा जिले के काला खोह गांव से राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा का आरम्भ हुआ। राहुल गांधी के साथ यात्रा में यहां बहुत संख्या में लोग दिखाई दिए। इसके चलते ऐसा वाकया भी हुआ, जो राजनीतिक दृष्टि से राजस्थान की राजनीति के लिए बहुत अहम है।

राहुल गांधी की यात्रा के चलते रविवार को दूसरी बार लोगों ने सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उन्हें प्रदेश का सीएम बनाने की मांग की। झंडा हाथ में लेकर यात्रा में चल रहे लोगों ने 'हमारा नेता कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो' के नारे लगाए। इससे पहले भी दौसा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी हुई थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जैसे ही राजस्थान के दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया वैसे ही दौसा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनके आओ भगत के लिए मानो अपना दिल निकाल कर रख दिया। दौसा शहर की बात करें तो दौसा शहर की छतों पर केवल लोग ही लोग नजर आ रहे थे। सड़कों पर लोग नजर आ रहे थे। साथ में लोग चल रहे थे। बच्चे वृद्ध महिलाएं उनके दीदार के लिए सुबह से ही इंतजार कर रही थीं।

वही जैसे ही राहुल गांधी दौसा सिटी में प्रवेश किए उसके पश्चात् सचिन पायलट जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद और उसके साथ ही राहुल गांधी आई लव यू के नारे लगे। हालांकि, जब राहुल गांधी की यात्रा ने दौसा में प्रवेश किया था तो इतनी अधिक भीड़ नहीं जुट पाई थी। लालसोट में यात्रा ने प्रवेश किया था तथा डीडवाना के पास लालसोट के MLA परसादी लाल मीणा के क्षेत्र में अधिक जनता नहीं जुड़ पाई थी। सूत्रों के अनुसार, इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा को खूब लताड़ लगाई थी। अगली सुबह जैसे ही यात्रा शुरू हुई वैसे ही लोगों ने उनके स्वागत के लिए अपने पलक पावड़े बिछा दिए। दौसा विधानसभा मुरारी लाल मीणा का क्षेत्र है तथा वे पायलट समर्थक हैं।

'डंके की चोट पर सीमा पर हो रहा निर्माण', मेघालय में गरजे PM मोदी

रेलवे ब्रिज के लिए होगी अतिक्रमण की कार्यवाही

BJP नेता की महंगी Rafale घड़ी पर मचा बवाल, DMK मंत्री ने पूछ डाला ये सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -