तंजानिया में हुआ भीषण विमान हादसा, हो गई 19 की मौत कई लापता
तंजानिया में हुआ भीषण विमान हादसा, हो गई 19 की मौत कई लापता
Share:

पूर्वी अफ्रीका स्थित तंजानिया में रविवार को हवाई दुर्घटना हुई है। हवाई अड्डे की तरफ जा रहा एक छोटा यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो चुका है। क्रैश होकर विमान सीधा विक्टोरिया झील में गिर गया। इस दुर्घटना में मरने वाले का आंकड़ा बढ़कर 19 हो चुका है। घटना को लेकर मीडिया का कहना है कि, प्रिसीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, उसी वक्त पायलट का नियंत्रण विमान से हटा था। जिसके उपरांत विमान क्रैश होकर झील में जा गिरा।

विमान में 43 यात्री थे सवार: तंजानिया के उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड होने से कुछ वक़्त पूर्व प्रीसीजन एयर का विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस विमान में 43 यात्री सवार थे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार विमान हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में क्रैश हुआ था। विमान ने तटवर्ती शहर दार एस सलाम से उड़ान भरी थी।

 

26 लोगों की बचाई गई जान: दुर्घटना के उपरांत विमान सीधा विक्टोरिया झील में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही आनन फानन में बचाव दल काम पर जुट गए। यात्रियों में से 26 लोगों की जान भी बचा ली। कई लोग दुर्घटना के उपरांत लापता हो गये थे। जो यात्री बच गये थे उनमें भी कई को बहुत चोटें आयी थी। खराब मौसम की वजह से  विमान पर से पायलट का नियंत्रण हट गया था और विमान पानी में जा गिरा।

हवाई अड्डा जाते वक्त हुआ हादसा: खबरों का कहना है कि विमान बुकोबा हवाई अड्डे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इसी समय दुर्घटना का शिकार हो चुके है। तंजानिया एयरलाइन कंपनी प्रीसीजन एयर ने बोला है कि विमान ने तटवर्ती शहर दार एस सलाम से उड़ान भरी थी। वहीं, दुर्घटना के उपरांत कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम मवापाघले ने संवाददाताओं से कहा कि जब विमान हवा में 100 मीटर की ऊंचाई पर था, तभी इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ गया। 

इंडिया ने दी जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

'ये इस गोला का नहीं है रे बाबा', सूर्यकुमार का तूफानी खेल देख बोले लोग

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ क्रिकेटर, सामने आई मामले की पूरी कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -