रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ क्रिकेटर, सामने आई मामले की पूरी कहानी
रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ क्रिकेटर, सामने आई मामले की पूरी कहानी
Share:

T20 विश्व कप के चलते श्रीलंकाई टीम को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। उसके क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका (Danushka Gunathilaka) को बलात्कार के आरोपों में सिडनी ईस्ट से अरेस्ट किया गया है। खबर के अनुसार, उन्हें शनिवार 4 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस पुरे मामले के बारे में स्थानीय पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है...

दरअसल, स्थानीय पुलिस ने रविवार देर रात को श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलाका को सिडनी ईस्ट क्षेत्र में गिरफ्तार किया। श्रीलंका की टीम सिडनी में अपने होटल में थी, जिस समय रात 1 बजे दनुष्का को गिरफ्तार किया गया। श्रीलंकाई टीम अपने वतन लौट चुकी है तथा दनुष्का इस समय पुलिस की हिरासत में हैं। 31 वर्षीय दनुष्का गुनाथिलाका पर आरोप है कि सिडनी के एक घर में उन्होंने 29 वर्षीय महिला के साथ जबरन संबंध बनाया। महिला द्वारा शिकायत करने के पश्चात् पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही थी तथा आखिर में दनुष्का को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई क्रिकेटर के लिए बेल की अपील भी की गई थी, मगर उसे ठुकरा दिया गया। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा विस्तृत बयान जारी किया गया है। अपने बयान में न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा, ‘सेक्स क्राइम स्क्वॉड के अफसरों ने एक श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, सिडनी में बीते सप्ताह एक महिला के साथ सेक्सुअल असॉल्ट करने के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। 29 वर्षीय महिला द्वारा इस सप्ताह शिकायत दर्ज की गई थी कि रोज़ बे स्थित एक घर में उसके साथ बलात्कार किया गया है, इसी मामले में जांच के आधार पर यह एक्शन लिया गया है।’

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, ‘श्रीलंकाई नागरिक और महिला की मुलाकात कुछ दिन पहले ऑनलाइन डेटिंग एप्लीकेशन के माध्यम से हुई थी, तत्पश्चात, 2 नवंबर की शाम को जबरन संबंध बनाने की घटना की गई। तहकीकात के चलते पुलिस ने रोज बे स्थित आवास में मौजूद क्राइम सीन का भी जायजा लिया।’ आगे पुलिस ने कहा, ‘लंबी तहकीकात के पश्चात् श्रीलंकाई नागरिक को सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट होटल से 6 नवंबर (रविवार) की देर रात 1 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। नागरिक को पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है, उसपर रेप के चार्ज लगाए गए हैं। स्थानीय अदालत द्वारा इस मामले में बेल देने से मना कर दिया गया है।’ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि उनके खिलाड़ी दनुष्का गुनाथिलाका को सिडनी पुलिस द्वारा बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस पूरे मामले पर बारीकी से नज़र बनाए हुए है तथा ICC के संपर्क में भी है। यदि क्रिकेटर दोषी पाया जाता है, तब कानून के अनुसार उसे सजा मिलनी चाहिए।

सोशल मीडिया कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़, कई दिग्गज वक्ता मौजूद

कोरोना ने फिर बदला अपना रूप, सामने आए संक्रमण के नए लक्षण

दहेज़ की मांग से परेशान पीड़िता महिला थाने पहुंची, परिवार के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -