MP: नेमावर हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
MP: नेमावर हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
Share:

देवास: मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर में 5 लोगों की हत्या करने के बाद उन्हें जमीन में गाड़ने के आरोपियों पर अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के तहत बीते शुक्रवार को इस हत्याकांड के आरोपियों के मकान और दुकानें तोड़ने की कार्रवाई की गई। बीते शुक्रवार को देवास कलेक्टर चन्द्रमौलि शुक्ला और एसपी शिव दयाल सिंह दल-बल के साथ नेमावर पहुंचे। बताया जा रहा है उनके निर्देश के अनुसार मुख्य आरोपी सुरेन्द्र के मकान और दुकानों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। केवल यही नहीं, बल्कि सहआरोपी विवेक के मकान को भी प्रशासन ने ढहा दिया। आप सभी को बता दें कि बीते गुरुवार शाम को नेमावर की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री और डीजीपी के साथ बैठक के बाद हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने के आदेश दिए थे।

जी दरअसल नेमावर में आरोपी सुरेंद्र ने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों की हत्या कर दी और उसके बाद उसने उनके शवों को 8 फीट गहरे गड्ढे में गाढ़ दिया था। उसके बाद करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतकों के शवों को ज़मीन के करीब 8 फीट अंदर से बरामद किया था।

बताया जा रहा है यह सभी लोग पिछली 13 मई से ही लापता थे। इन पांच लोगों में 1 महिला, 3 युवती और 1 युवक था। पुलिस इन गुमशुदा लोगों की लगातार खोज कर रही थी, लेकिन इसी बीच पुलिस को एक सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने बारीकी से जांच की। उसके बाद धीरे-धीरे इस मामले से जुड़े पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। अंत में पुलिस को सुरेन्द्र चौहान नामक व्यक्ति के खेत में पांचों शव मिल गए जो जमीन से आठ फुट अंदर दबे थे।

दिल्लीवासियों को अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नजर आएगी यह नयी जोड़ी, नाम सुनकर खुश हो जाएंगे आप

'अय्याश है मुनव्वर राणा का बेटा', चाचा शकील ने खोली तबरेज़ राणा की पोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -