'समलैंगिकों को मार डालना चाहिए..', भारत के सुप्रीम कोर्ट में चल रही बहस, इस देश ने बना डाला कानून
'समलैंगिकों को मार डालना चाहिए..', भारत के सुप्रीम कोर्ट में चल रही बहस, इस देश ने बना डाला कानून
Share:

कम्पाला: भारत में जब समलैंगिक विवाह को लेकर शीर्ष अदालत में बहस चल रही है, एक अफ्रीकी देश ने समलैंगिकता पर इतना कड़ा कानून बना दिया है कि लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं। इस देश का नाम युगांडा है। जहाँ की सरकार ने अपने देश में समलैंगिकता के खिलाफ एक सख्त कानून पारित किया है। युगांडा में पारित किए गए इस नए कानून के हिसाब से ‘गे और लेस्बियन’ अब अपराधी माने जाएँगे। साथ ही दोषी करार होने पर उन्हें उम्रकैद तक की सजा होने का प्रावधान है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युगांडा में ये कानून पारित होने के बाद कई लोग देश छोड़कर पलायन कर रहे हैं और केन्या की राजधानी नैरोबी में बने सेफहाउस में शरण रहे हैं। इस सेफहाउस में कोई फर्नीचर भी नहीं है। फिर भी युगांडा के समलैंगिक लोग यहाँ रहने को मजबूर हैं। उनके पास घर छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। कोई अपनी माला लेकर तो कोई अपनी पसंदीदा ड्रेस लेकर इस सेफहाउस कि शरण में आया है। एक लेस्बियन जोड़ा भी इस सेफहाउस में आया है, जिसके पास केवल वो स्मार्टफोन है, जिसमें उनकी खुशी वाले दिनों के कुछ फोटो-वीडियो है, जिनमें वो डेट करते और डांस करते नज़र आ रहे हैं। 

वहीं, कंपाला के शेल्टर में शरण लेने वाले एमबीजवे निमिरो विल्सन नामक व्यक्ति ने कहा कि, 'युगांडा की सरकार और लोग हमारे अस्तित्व के विरुद्ध हैं।' उन्होंने बताया कि, 'लोग कहते थे हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। तुम समलैंगिकों को मार डालना चाहिए। हम तुम्हें मार देंगे। हमारे सामने देश छोड़ने के सिवा कोई रास्ता नहीं था।'

भारत हमला कर देगा ! पकिस्तान को सता रहा युद्ध का डर, टाल दिए चुनाव

आप नहीं जानते होंगे विश्व पृथ्वी दिवस से जुड़ी ये खास बात

जानिए क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय के जीवन से जुड़ी हुई कुछ खास बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -