गृहमंत्री दो दिनों तक लेह-लद्दाख में लेंगे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
गृहमंत्री दो दिनों तक लेह-लद्दाख में लेंगे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Share:

लेह : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के लेह पहुंच गए हैं। वे यहां पर दो दिनों तक रहेंगे। दरअसल वे लेह और लद्दाख और अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे। इस दौरान सिंह ने कहा कि भारतीय सेना व सुरक्षा बल के आतंकियों व आतंकी हमलों का सामना करने में सभी सक्षम हैं। यहां से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कारगिल के लिए जाऐंगे।

कारगिल में वे मंगवार को जाऐंगे। जहां सेना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी सुरक्षा की स्थितियों का जायजा लिया। गौरतलब है कि भारत द्वारा एलओसी के पास की जाने वाली सर्जिकल स्ट्राईक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा होगा।

राजनाथ का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान से सटी लगभग प्रत्येक भारतीय सीमा पर पाकिस्तान ने अपनी हलचल तेज कर दी है और कई स्थानों पर पाकिस्तान हैवी फायर कर रहा है या वहां आतंकी हमले कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -