जानिए कैसे होली मनाते है आपके चहेते नेता
जानिए कैसे होली मनाते है आपके चहेते नेता
Share:

नई दिल्ली : होली का त्योहार है, ऐसे में सियासी रंग के साथ-साथ कौन से नेता होली के रंग में भी सराबोर हो जाते है, ये हम आपको बताएंगे। तमाम दुश्मनी, राजनीति को छोड़ सब होली के लाल-पीले-नीले रंगों में रम जाते है। यूं तो सभी अपने घर में अपने तरीके से होली मनाते है, लेकिन जिसके घर सबसे खास होली होती है, उनमें सबसे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का नाम है।

पारंपरिक सियासत से लेकर डिजिटल सियासत तक के हर दौर को करीब से देखने वाले आडवाणी होली के विशेष अवसर पर सभी नेताओं समेत मीडिया को भी आमंत्रित करते है। केवल 2014 को छाड़कर कभी भी होली के दिन आडवाणी का घर सुना नहीं रहा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन पर आचार संहिता लगाई गई थी।

अगला नंबर बुड़बक कहने वाले बिहारी और राजद अध्यक्ष लालू प्रयाद यादव का है। जिस तरह वो घर पर है, उसी तरह वो अपनी आम बोलचाल लिए सदन भी पहुंच जाते है और फिर ठहाके लगने लगते है। इसी तरह के अंदाज से वो होली में आने वाले सभी मेहमानों को खूब हंसाते है। इस बार तो मौका दोगुनी खुशी का है। एक बेटा डिप्टी मिनिस्टर बन गया है, तो दूसरा स्वास्थय मंत्री। लालू के घर की होली की खास बात यह है कि सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष भी इसमें बड़ी ही गर्मजोशी से भाग लेता है।

अगला नंबर लोजपा के अध्यक्ष राम विलास पासवान का है। उनके घर पर सुबह से ही कई नेताओं का आना लगा रहता है। फिर चाहे वो किसी भी पार्टी का हो। पिचले साल पासवान ने होली अपने बेटे चिराग पासवान के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर मनाई थी। इस दौरान उऩके बेटे का डांस भी काफी चर्चा में रहता है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होली में खुद को सराबोर करने से रोक नहीं पाते है। शिवराज इस दिन अपनी पत्नी साधना सिंह व अन्य नेताओं के साथ होली तो खेलते ही हैं और हारमोनियम, गाने-बजाने आदि जैसे कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं। बीते वर्ष शिवराज सिंह चौहान ने खुद से हारमोनियम की धुनों पर होली की फागों को सुनाया था।

सोनिया गांधी को भले ही विदेशी कहा जाता रहा हो, लेकिन होली में वो भी खुद को रंग ही लेती है। सोनिया के घर पक्ष विपक्ष के सभी नेता शामिल होते है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण अडवाणी समेत कई अहम नेता सोनिया गांधी के द्वारा आयोजित किये गए होली के आयोजन में शामिल हो चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -