होली पर इस तरह से रखे अपनी आँखों का ख्याल
होली पर इस तरह से रखे अपनी आँखों का ख्याल
Share:

मार्च की शुरुआत से ही होली का आगाज हो गया है। जी हाँ, इस साल 17 मार्च को होलिका दहन होगा और 18 मार्च को होली खेली जाएगी। ऐसे में होली के दौरान सभी को अपना ख्याल रखने की जरूरत होती है। हाथ-पैर से लेकर आँखों तक का ध्यान रखना होता है क्योंकि होली के रंग खुशियों के लिहाज से जितने यादगार होते हैं। आंखों के लिए यही रंग उतने ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। जी हाँ, रंगों से आंखों में जलन, खुजली और इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। इसी के साथ सिंथेटिक कलर आंखों की रोशनी जाने का भी कारण बन सकते हैं। इस वजह से हम आपको बताने जा रहे हैं, होली पर आंखों की देखभाल के कुछ आसान तरीके। 

आंखों के आस-पास लगाएं तेल- होली पर रंग से खेलने से पहले आंखों के आस-पास तेल लगाना न भूलें। जी हाँ क्योंकि इससे न सिर्फ आंखों पर लगा रंग आसानी से छूट जाता है, बल्कि आंखों पर पड़ने वाला रंग भी पलकों पर ही चिपक जाता है और आंखों का बचाव होता है।

आंखों को धोने से बचें- कई बार आंखों में रंग जाने के कारण कुछ लोग पानी के छीटों से आंखों को साफ करने लगते हैं। हालाँकि ऐसा करने से रंग फैल जाता है, जिससे आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है। 

रगड़ें नहीं- आंखों में से रंग निकालने के लिए आंखों को रगड़ने से बचें। जी हाँ क्योंकि इससे आंखों में जलन और खुजली शुरू हो जाती है।

लुब्रिकेंटिग आई ड्रॉप - एक्सपर्ट्स की मानें तो आंखों को रंगों से प्रोटैक्ट करने के आंखों में दो बूंद लुब्रिकेंटिग आई ड्रॉप डालें।

होली पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग और खूबसूरत तो पहने ये ड्रेस

होली के बाद छुड़ाना है कपड़े में लगा रंग तो अपनाए ये 6 आसान टिप्स

होली पर सबके लिए इस आसान विधि से बनाए बादाम कतली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -