होली के बाद छुड़ाना है कपड़े में लगा रंग तो अपनाए ये 6 आसान टिप्स
होली के बाद छुड़ाना है कपड़े में लगा रंग तो अपनाए ये 6 आसान टिप्स
Share:

होली का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में अगर आपका भी इस होली मौज-मस्ती के साथ होली फैशन ट्रेंड फॉलो करने का मन है लेकिन महंगे कपड़ों पर होली के रंग के दाग न लग जाएं, इसका डर है तो आज हम लेकर आए हैं होली टिप्स, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 


कपड़ों से रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके-

नेल-पेंट रिमूवर-  अगर कपड़ों पर लगे रंगो के दाग छुड़ाने है तो रुई में थोडा सा नेल पेंट रिमूवर लगाकर उसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। इसके बाद दाग लगे कपड़े को पानी से धो लें।

कॉर्न स्टार्च- आप कॉर्न स्टार्च को दूध में अच्छे से मिक्स करके इस पेस्ट को दाग लगे कपड़े पर लगाकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद ब्रश से कपड़े को रगड़कर साफ कर लें, दाग निकल जाएगा। 


नींबू का रस- रंग लगे कपड़ो को नींबू के रस में कुछ देर डालकर रखें। वहीं इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर उसे साबून से धो लें। इससे कपड़ों से रंग निकल जाएगा।

दही- रंग लगे कपड़े को साफ करने के लिए उसे दही में भिगोकर कुछ देर के लिए अलग रख दें। वहीं थोड़ी देर बाद कपड़े पर जिस जगह रंग लगा है उसे हाथों से मलते हुए साफ कर लें।

बेकिंग सोडा- कपड़ों से रंग निकालने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

टूथपेस्ट- कपड़े से रंग छुड़ाने के लिए आप बिना जेल वाला टूथपेस्ट लेकर उसे कपड़े पर उस जगह लगाएं जहां रंग लगा हुआ है। वहीं उसके बाद टूथपेस्ट के सूखने पर कपड़े को डिटर्जेंट से धो लें।

आज खेलेंगे लट्ठमार होली, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

होली पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग और खूबसूरत तो पहने ये ड्रेस

गोकुल में इस दिन मनाई जाएगी छड़ीमार होली, जानिए पौराणिक कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -