हॉकी के कपिल देव का जन्मदिन आज, जानिए कैसा था इनका शुरूआती करियर
हॉकी के कपिल देव का जन्मदिन आज, जानिए कैसा था इनका शुरूआती करियर
Share:

इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी धनराज पिल्लै आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के खड़की जिले में आज ही के दिन यानि 16 जुलाई 1968 में पिल्लै का जन्म हुआ था। उन्हें हॉकी का कपिल देव के नाम से भी बुलाया जाता है। पिल्लै एक शानदार फॉरवर्ड थे। फुर्ती और विपक्षी टीम को छकाने की कला धनराज को बखूबी आती थी। उन्होंने इंडिया के लिए 339 मैच खेले और जिनमे 170 गोल किए। धनराज भारतीय हॉकी की महान परंपरा के ध्वजवाहक भी थे।

मुफिलसी में शुरुआत, किया भारत का प्रतिनिधित्व: धनराज पिल्लै कुल 5 भाई थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ खास नहीं थी। उन्होंने लकड़ी के डंडों को हॉकी स्टिक बनाकर खेलना भी शुरू के चुके थे। उन्होंने अपने इंटरनेशनल  करियर की शुरुआत 1989 की और 15 वर्ष  तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। साल 2000 में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 2000 में पद्मश्री से सम्मानित  किया जा चुका है।

इतना लंबा रहा करियर: उन्होंने चार ओलिंपिक (1992, 1996, 2000 और 2004), चार वर्ल्ड कप (1990, 1994, 1998 और 2002), चार चैंपियंस ट्रोफी (1995, 1996, 2002 और 2003) और चार एशियन गेम्स (1990, 1994, 1998 और 2002) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। ऐसा करने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।

1998 के एशियन गेम्स और 2003 के एशिया कप विजेता हॉकी टीम की कमान भी धनराज के ही हाथों में रही। वर्ष 2002 में जब जर्मनी में चैंपियंस ट्रोफी खेली थी तो धनराज प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट रहे थे।

Ind Vs Eng: रोहित का 'दर्दनाक' सिक्सर, स्टैंड्स में बैठी छोटी बच्ची को जा लगी गेंद, Video

ICC रैंकिंग में 'टीम इंडिया' का जलवा बरकरार, बनी विश्व की पहली ऐसी टीम

जोशना चिनप्पा का बड़ा बयान, कहा- "राष्ट्रमंडल खेलों में युगल वर्ग में पदक जीत..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -