Hockey Rankings: वर्ष की आखिरी रैंकिंग पर भारत की हॉकी टीम तीसरे स्थान पर पहुंची
Hockey Rankings: वर्ष की आखिरी रैंकिंग पर भारत की हॉकी टीम तीसरे स्थान पर पहुंची
Share:

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ष का अंतिम FIH रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहा, जबकि ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम ने 9वें स्थान पर वर्ष का अंत  कर दिया है। 

भारतीय टीम तीसरे स्थान पर: टोक्यो में 41 वर्ष के उपरांत बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भी कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। इंडिया 2296.04 अंक के साथ तीसरे स्थान पर आ चुके है। 

ऑस्ट्रेलिया पहले और बेल्जियम दूसरे स्थान पर: वहीं, ऑस्ट्रेलिया 2642.25 अंक के साथ पहले, FIH प्रो लीग और ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम 2632.12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। नीदरलैंड्स (चौथे - 2234.33) और जर्मनी (5वें - 2038.71) ने टॉप पांच में अपना स्थान बनाया। 

पाकिस्तान 18वें स्थान पर काबिज: वहीं, इंग्लैंड (6वें - 1990.62), अर्जेंटीना (7वें - 1826.11), न्यूजीलैंड (8वें - 1598.24), स्पेन (9वें - 1532.33) और मलेशिया (10वें - 1427.18) भी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल हो गए। एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली कोरियाई टीम 16वें स्थान पर बना हुआ है। वहीं, जापान 17वें स्थान आ चुका है। पाकिस्तान की रैंकिंग 18वीं है। 

महिलाओं में रानी रामपाल की कप्तानी वाली इंडियन हॉकी टीम 1810.32 अंक लेकर महिला टीमों की रैंकिंग में 9वें स्थान पर है। नीदरलैंड्स 3015.35 लेकर टॉप स्थान पर आ चुके है। वहीं, इंग्लैंड 2375.78 अंकों के साथ दूसरे और अर्जेंटीना 2361.28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस वर्ष टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था।

प्रो कबड्डी: गुजरात जायंट्स ने पिंक पैंथर्स को दी मात

प्रो- कबड्डी लीग 2021: प्रत्येक शनिवार होंगे 3 मैच, देखिये क्या है पूरा शेड्यूल

टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -