‘चेतावनी नहीं, धमकी समझो, महाराष्ट्र पर आंख उठा कर देखा तो…’, कर्नाटक के CM को संजय राउत की खुली धमकी
‘चेतावनी नहीं, धमकी समझो, महाराष्ट्र पर आंख उठा कर देखा तो…’, कर्नाटक के CM को संजय राउत की खुली धमकी
Share:

बीते कल कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई ने महाराष्ट्र के सांगली के जत तालुका के 40 गांवों पर दावा किया था और कहा था कि वहां के लोग कर्नाटक में शामिल होना चाहते हैं। हालाँकि उनके इतना कहने के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि एक भी गांव नहीं देंगे उल्टा कर्नाटक के बेलगाम, कारवार, निपाणी जैसे सीमावर्ती भागों को महाराष्ट्र में लेने की कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि इसको चेतावनी समझते हुए आज (गुरुवार, 24 नवंबर) फिर कर्नाटक के सीएम ने एक ट्वीट कर महाराष्ट्र के जज्बात को भड़का दिया। जी हाँ और अब संजय राउत ने इस पर बेहद कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल सीएम बासवराज बोम्मई ने आज एक ट्वीट कर महाराष्ट्र के कन्नड़ भाषी लोगों के ज्यादा तादाद वाले अक्कलकोट और सोलापुर इलाके को कर्नाटक में शामिल करने की बात कह डाली और कहा कि कर्नाटक के एक ईंच जमीन भी देने का तो सवाल ही नहीं उठता।

चुनाव गुजरात में हो रहे और कार्यवाही मध्यप्रदेश के झाबुआ-आलिराजपुर में हो रही...!

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि फडणवीस का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। वहीं अब इस पर आज अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘यह हो क्या रहा है। गुजरात हमारे यहां से उद्योग ले जा रहा है। कर्नाटक हमारे गांव और जिले ले जाने की बात कर रहा है। महाराष्ट्र की यह मिंधे (दुर्बल) सरकार क्या कर रही है? कर्नाटक के सीएम को मैं चेतावनी नहीं, धमकी दे रहा हूं…हां, इसे धमकी समझो। अपनी बकबक बंद करो। ये लूंगा, वो लूंगा की भाषा पर लगाम दो। भले ही महाराष्ट्र की सरकार सिलेंडर सर पर उठा घुटनों के बल बैठ गई है, लेकिन शिवसेना स्वाभिमान के साथ ठाकरे के नेतृत्व में खड़ी है, यह याद रखना।’

इसी के साथ संजय राउत ने आगे कहा, 'वो 40 विधायकों का गुट (शिंदे) है ना। कहा था कि स्वाभिमानी महाराष्ट्र के लिए शिवसेना से बाहर आए। अब कहां गया आपका स्वाभिमान? कहां गोबर में घुस गया? एक मुख्यमंत्री गांव ले जाने की बात कर रहा, एक उद्योग उठा कर ले जा रहा। और आप बस बैठ कर तमाशा देख रहे हैं? सिर्फ कहने भर से होगा, कि एक गांव भी जाने नहीं देंगे?' इसी के साथ शिवसेना के ठाकरे गुट के सांसद ने कहा, ‘मैं बार-बार महाराष्ट्र-कर्नाटक के सीमावर्ती भागों में जाता रहा हूं। फिर जाऊंगा। मैं XX नहीं (गाली), शिवसेना XX की औलाद नहीं। शिंदे अब तक कर्नाटक के उन सीमावर्ती भागों में क्यों नहीं गए? उन्हें सीमावर्ती भागों की जिम्मेदारियां दी गई थीं। वे कितनी बार कर्नाटक गए? कितने मंत्री बेलगाम, निपाणी, कारवार, खानापुर, भालकी गए? चंद्रकांत पाटील कर्नाटक जाकर कन्नड़ में राष्ट्रगान गाकर आए। हमारे जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा काम किया। लेकिन हम लड़ेंगे।’

इस शख्स ने खराब कर दी नोरा की हालत, वायरल हुआ वीडियो

नए फोटोशूट में लेडी बग बने नजर आईं सारा अली खान

मंगलुरु ऑटो ब्लास्ट: हिन्दू बनकर रह रहा था आतंकी मोहम्मद शारिक, हिन्दुओं को बदनाम करने की थी साजिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -