क्या आपको पता है, पाकिस्तान में हिन्दुओं पर होने वाले अत्याचार?
क्या आपको पता है, पाकिस्तान में हिन्दुओं पर होने वाले अत्याचार?
Share:

पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दुओ को अत्याचार और भेदभाव के बीच अपना जीवन बसर करना पड़ रहा है. पाकिस्तान में हिन्दुओ की संख्या केवल 2 फीसदी है. इसी वजह से वह हिन्दुओ के अधिकार सिमित है. हालाँकि अब पाकिस्तान में हिंदू मैरिज एक्ट पास कर दिया गया है. जिसके बाद हिन्दू जोड़े अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.

इसी सिलसिले में आज हम आपको बताएंगे की पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओ पर किस तरह के अत्याचार होते है.

हिन्दू लड़कियों का अपहरण और बलात्कार: पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों का अपहरण कर उनका बलात्कार किया जाता है. एनजीओ मूवमेंट फॉर सोलिडेरिटी एंड पीस इन पाकिस्तान के अनुसार, हर साल यहाँ 700 लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ बलात्कार किया जाता है. इसमे बड़ी संख्या में हिन्दू लड़कियां भी शामिल है.

हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन: पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर शादी कर दी जाती है. एक NGO की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल पाकिस्तान में करीब 300 हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तित कर मुस्लिम लड़को से उनकी शादी करवा दी जाती है.

स्कूलों में सिखाई जाती है नफरत: पाकिस्तानी स्कूलों में हिन्सुओं के खिलाफ नफरत का पाठ पढ़ाया जाता है. 'यूएस कमीशन ओन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम' की 2014 में आयी रिपोर्ट के अनुसार, 'पाक की किताबों में हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने वाली कई चीजें पढ़ाई जा रही हैं.'

हिन्दुओ को नहीं मिलता लोन और जॉब: पाकिस्तान में हिन्दुओ को जॉब और लोन दोनों ही मिलना मुश्किल है. यहाँ हिन्दुओ के साथ काफी भेदभाव किया जाता है. 1999 में UN भी इस बात को मान चूका है.

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए नीचे लिंक्स पर क्लिक करें :-

भारतीय महिला टीम ने पाक को 7 विकेट से हराया

गोली लगने के बाद भी चीता ने किया आतंकी का शिकार

हुआ हमला तो, पाकिस्तान ने की कार्यवाही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -