हिमाचल भारी बर्फ़बारी से जाम हुई सड़कें, बढ़ीं लोगों की परेशानी
हिमाचल भारी बर्फ़बारी से जाम हुई सड़कें, बढ़ीं लोगों की परेशानी
Share:

शिमला: राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रात से बर्फबारी और भी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में रविवार सुबह 8:00 बजे तक 3 नेशनल हाईवे सहित 434 सड़कों पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 1680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट  ही चुका है।  राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान विंटर सीजन में पहली बार माइनस में आ चुका है। हिमाचल के मैदानी जिलों में जारी झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया जा चुका है।

वहीं हम बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां लोगों को बारिश से राहत मिलने के आभाव नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई भागों में 11 जनवरी तक मौसम खराब  रहने वाला है, हालांकि मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में मौसम साफ होने का अनुमान भी जता चुके है। वहीं ग्वालियर, चंबल , रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के कुछ जिलों में वर्षा होने वाली है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप और भी तेजी से बढ़ती जा रही है।

शनिवार को पचमढ़ी, खजुराहो और नौगांव में वर्ष हुई जबकि सतना और गुना में बूंदाबांदी भी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई  भागों में हल्की वर्षा होने का अनुमान भी जताया है लेकिन कई भागों में हल्की धूप के साथ मौसम साफ रहा। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका है।

पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में प्रदेश: IMD के अनुसार  पाक के मध्यक्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ हवा के चलते चक्रवात का रूप ले चुका है वहीं पूर्वी राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बन चुका है, जिसके चलते दक्षिणी मध्य प्रदेश में एक ट्रफ बन गया है। इन 3 सिस्टम  की वजह से प्रदेश में मौसम खराब है और वर्ष हो रही है। 11 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने का अनुमान है।  

पाकिस्तानियों की एक और कोशिश हुई नाकाम, रात के अंधेरे में हो रहे थे भारत में दाखिल

मध्य प्रदेश में अपने पाँव फैलता जा रहा है कोरोना वायरस

ट्रैन में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने किया ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -