हिमाचल प्रदेश में भाजपा को झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खिमी राम ने थामा कांग्रेस का दामन
हिमाचल प्रदेश में भाजपा को झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खिमी राम ने थामा कांग्रेस का दामन
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज मंगलवार (12 जुलाई) को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम शर्मा ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद राज्य के पूर्व मंत्री और डिप्टी स्पीकर खिमी राम ने कहा कि उन्हें उस पार्टी में शामिल होने पर गर्व है, जिसने देश को आजादी दिलाने में सहायता की।

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के प्रति किसी गुस्से की वजह से कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को आगे ले जाने के लिए सोच-समझकर यह निर्णय लिया है। खिमी राम ने आगे कहा कि उन्हें यकीन है कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने में सक्षम होगी क्योंकि काफी सारे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और पेंशन योजना से संबंधित कर्मचारियों समेत लंबित मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि हम इन मुद्दों को राज्य की जनता के बीच ले जाएंगे और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहायता करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के AICC प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि यह राज्य में चल रही हवाओं का संकेत है। इस मौके पर AICC सचिव सुधीर शर्मा और तेजिंदर बिट्टू मौजूद थे।

'बढ़ती आबादी किसी मजहब की समस्या नहीं..', जनसँख्या पर नकवी का बड़ा बयान

'आबादी बढ़ने से अराजकता नहीं होती..', जनसँख्या नियंत्रण पर योगी को अखिलेश ने दिया ज्ञान

PM मोदी की मौजूदगी में ही CM हेमंत सोरेन ने कह डाली ये बड़ी बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -