हिमाचल में शुरू 68 सीटों के लिए वोटिंग, मतदाताओं में उत्साह
हिमाचल में शुरू 68 सीटों के लिए वोटिंग, मतदाताओं में उत्साह
Share:

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। जी हाँ, आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलने वाली है। आपको बता दें कि प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही चरण में हो रहे चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी के साथ चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। जी दरअसल प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा, कुल 38 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और नादौन सीट से प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह 9 बजे सेरा के पास बूथ में अपना वोट डालेंगे।

वित्त मंत्री देवड़ा ने किया निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सुजानपुर से प्रत्याशी राजेंद्र राणा सुबह 8:30 बजे पटलादर में मतदान करेंगे। वहीं बिलासपुर में वोट डालने के लिए लोग पहुंच चुके हैं। यहाँ सुबह की सर्दी के बावजूद लोग वोट डालने के लिए वोटर्स लाइन में लगे हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। आपको यह भी बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीट पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहाँ राज्य में 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और प्रदेश में कुल 55 लाख 92 हजार 828 मतदाता हैं। इसी के साथ वोटिंग के लिए प्रदेशभर में 7,884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आपको बता दें कि जयराम ठाकुर का कहना है कि, 'वो जीत के लिए आश्वस्त हैं। हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम करेगी।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी डॉ. साधनी उनकी ताकत हैं। वहीं इस दौरान उनकी पत्नी ने कहा कि आज हमारे लिए बड़ा दिन है। हम लोग ईश्वर से प्रार्थना कर चुके हैं। राज्य में 50 फीसदी महिला वोटर हैं। उन्होंने सभी लोगों से वोट डालने की अपील भी की।

नेशनल लोक अदालत का कल होगा आयोजन, कई प्रकरणों का होगा निराकरण

सिख विरोधी दंगों के आरोपी कमलनाथ को खालसा कॉलेज ना लाए राहुल- भाजपा पूर्व शहर उपाध्यक्ष

निमाड़ उत्सव में कलाकारों ने दी प्रस्तुति, बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -