वॉशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की राष्ट्रपति नही बन सकती है। यह बयान उनकी ही रिपब्लिकन पार्टी की प्रतिद्धंद्धी कार्ली फियोरिना ने दिया है। फियोरिना ने कहा कि हिलेरी अमेरिका की जनता से झूठ बोलती आई है। फियोरिना ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से जुड़ी एक बहस में कहा कि हिलेरी क्लिंटन फायदा उठाने के लिए और सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है।
जो बिल क्लिंटन ने किया वो अगर मेरे पति ने किया होता तो मैं उन्हें कब का छोड़ चुकी होती। हिलेरी ओबामा के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रह चुकी है। हिलेरी हमेशा जनता से झूठ से बोलती है, यह क्लिंटन का तरीका है। बिल और हिलेरी दोनों ने ही इसका प्रयोग किया है। आपको जो कहना है कहिए, जो करना है करिए। जितना झूठ बोलना है बोलिए।
हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की राष्ट्रपति नही बन सकती। फियोरिना ने यह भी दावा किया कि वो कामयाबी से हिलेरी का मुकाबला कर सकती है। हिलेरी दुनिया भर में घूम चुकी है, मैं भी घूम चुकी हूँ। यह कोई उपलब्धि नही है बल्कि एक गतिविधि है। हांलाकि फियोरिना ने माना कि हिलेरी कई पद और पदवियां संभाल चुकी है।