300 करोड़ का होटल बिका मात्र 15 करोड़ में
300 करोड़ का होटल बिका मात्र 15 करोड़ में
Share:

जयपुर: शाही शानो शौकत वाले जयपुर का एक होटल कौड़ियों के दाम में बिक गया है। राजसमंद जिले के देलवाड़ा स्थित फाइव स्टार होटल देवीगढ़ पैलेस को मात्र 15 करोड़ रुपए में बेच दिया गया है। जब कि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस होटल की कीमत कम से कम 300 करोड़ रुपए होनी चाहिए। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर क्या कारण है कि इस आलीशान होटल को 15 गुना कम कीमत पर बेचा गया।

इस होटल के संबंध में कहा जा रहा है कि 2006 के बाद ही इसके रेनोवेशन में 90 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। ऐसे में इसे कौड़ियों के भाव बेचने की बात किसी के गले नही उतर रही है। इस सौदे में राज्य सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान हुआ है। इस संबंध में सब रजिस्टार ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है और कहा है कि इस डील से सरकारी खजाने को बहुत नुकसान हुआ है।इसलिए होटल की संपति का सही मूल्यांकन किया जाए।

देवीगढ़ पैलेस को 19 नवंबर को बेचा गया था। इसे बुटिक होटल्स इंडिया प्रा. लि. ने जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के रिश्तेदार और पूर्व पोलो खिलाड़ी निखिलेन्द्र सिंह की वॉल्ड सिटी होटल्स प्रा. लि. को बेचा है। इसे 14 करोड़ 98 लाख रुपए में बेचा गया है। इसमें होटल परिसर की कई जमीनें, हैरिटेज महल के साथ मनोरंजन के साधन, ब्लॉक आदि शामिल हैं। बेचने से सरकार को 97.37 लाख रुपए का पंजीयन शुल्क मिला है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -