यहाँ पर बिना कपड़ो के किया जाता है होलिका दहन
यहाँ पर बिना कपड़ो के किया जाता है होलिका दहन
Share:

होली (HOLI) पूरे देश में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला विशेष त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। वही इस बार होली बुधवार, 8 मार्च, 2023 को मनाई जाएगी तथा 7 मार्च को होलिका दहन होगा। होली का त्यौहार सभी बहुत ही रंगारंग तरह से मनाते है ऐसे में होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो सभी जगहों पर बहुत ही मस्तमौला होकर किया जाता है। मगर सभी जगह की परम्पराएं अलग-अलग होती है जो आज हम आपको बताने जा रहें है। 

हम बात कर रहें है आजमगढ़ की, जहाँ पर होलिका दहन एक अलग ही तरीके से किया जाता है। आजमगढ़ में होलिका दहन के दिन एक अजीब सी प्रथा को अपनाया जाता है। यहाँ पर इस दिन बिना कपड़ो के होलिका दहन किया जाता है तथा लोग आग में लिट्टी को सेकते है। यहाँ पर लिट्टी को सेककर खाने के लिए कई विदेशो से भी लोग आते है।

होलिका दहन में बिना कपड़ो के लिट्टी को सेककर खाना यहाँ पर बहुत शुभ माना जाता है। यहाँ के लोगो का मानना है कि ऐसा करने से बड़े से बड़े रोग दूर हो जाते है। सिकी हुई लिट्टी खाने से मिर्गी जैसी रोगो से छुटकारा मिलता है। यहाँ पर होलिका दहन के समय लोग कपड़े उतारकर लिट्टी सकते है तथा उसके बाद उसे खाते है, साथ ही इस बात का ध्यान भी रखा जाता है कि आस पास कोई ना हो और सभी सुनसान हो। लिट्टी खाने के बाद पुरे गाँव में बांटी जाती है। साथ ही यहाँ ये भी माना जाता है कि अगर कोई विदेशी लिट्टी खाता है तो उसके बाद वो गाँव का कुछ ना खाए ना पिए तभी उसे लाभ होगा।

'जिन्होंने राम को कोसा, उन्हें जनता ने आज कहाँ पहुंचा दिया..', सपा पर सीएम योगी का हमला

नागालैंड को 60 साल बाद मिली पहली महिला विधायक, जानिए कौन हैं हेकानी जखालु ?

फिर शुरू हो गया विराट कोहली का बुरा दौर ? 15 पारियों में बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -