'जिन्होंने राम को कोसा, उन्हें जनता ने आज कहाँ पहुंचा दिया..', सपा पर सीएम योगी का हमला
'जिन्होंने राम को कोसा, उन्हें जनता ने आज कहाँ पहुंचा दिया..', सपा पर सीएम योगी का हमला
Share:

लखनऊ: हिन्दुओं के पवित्र धर्मग्रन्थ रामचरितमानस और गोस्वामी तुलसीदास पर सवाल खड़े करने वालों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार (2 मार्च) को विधान परिषद में जमकर निशाना साधा। बिना किसी का नाम लिए समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में जिन लोगों ने राम को कोसा था, जनता ने उन्हें कहां पहुंचा दिया है। जो कहा करते थे अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां आज भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। 

सीएम योगी ने कहा कि, 2024 में जब भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तब पूरा भारत, पूरा विश्व हमारी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व की अनुभूति करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके संस्कार अपनी विरासत को कोसने वाले हैं, भगवान राम और मध्यकाल के महान संत तुलसीदास पर इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जिनकी विरासत पर देश दुनिया आकर्षित होती है। तुलसीदास जी ने जब रामचरित मानस लिखना शुरू किया था, तब पोथी ही चोरी हो जाती थी। लेकिन, समस्या कितनी ही बड़ी क्यों न हो, भगवान की कृपा हो, तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

सीएम योगी ने कहा कि, मध्य काल में उन्होंने भारत का मार्गदर्शन करने वाले रामचरित मानस की रचना की। यह धार्मिक ग्रंथ गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने वाला है। सीएम योगी ने कहा कि उस काल में अकबर के दरबार में तुलसीदास ने कहा था कि मेरा एक ही राजा है। श्रीराम के अतिरिक्त मैं किसी को राजा नहीं मानता हूं। 

तीनों राज्यों में भाजपा की सत्ता में वापसी तय ! कांग्रेस को नहीं मिला 'भारत जोड़ो यात्रा' का फायदा

डबल मीनिंग वाले गानों को लेकर सख्त हुई सरकार, किया ये बड़ा ऐलान

'हमने खुद ही कम सीटों पर...', विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -