मुंबई में हेलीकॉप्टर क्रेश, 1 की मौत
मुंबई में हेलीकॉप्टर क्रेश, 1 की मौत
Share:

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में एक हेलिकाॅप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार 1 यात्री की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों में हेलिकाॅप्टर का पायलट भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12.20 बजे जंगल में हेलिकाॅप्टर क्रेश होकर गिर गया। हेलिकाॅप्टर में आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड, एयर सेफ्टी विभाग और आपदा प्रबंधन दल पहुंचा।

हेलिकाॅप्टर से घायलों को निकाला गया। गौरतलब है कि यह दुर्घटना राॅयल पाम होटल के पास हुई थी। हेलिकाॅप्टर में सवार 4 लोगों में 2 महिलाऐं शामिल हैं।  घायलों को चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। हादसे को लेकर जांच की जा रही है। हेलिकाॅप्टर के ब्लैक बाॅक्स और वाॅइस रिकाॅर्डर को तलाशा जा रहा है।

पंजाब में सड़क हादसा: 13 शिक्षक सहित ड्राइवर की हुई मौत

पाकिस्‍तान विमान क्रैश में 21 लोगों के शव

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -