महाराष्ट्र में बाढ़ से हाल बेहाल
महाराष्ट्र में बाढ़ से हाल बेहाल
Share:

नागपुर : देशभर में बारिश का दौर जारी है। बीते समय उत्तर भारत, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बंगाल और अन्य प्रांतों में भारी बारिश होने के बाद अब महाराष्ट्र के नागपुर में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया। इस दौरान नागपुर में बाढ़ के हालात सामने आए। इस दौरान रिहायशी इलाकों में पानी भर गया और लोग प्रभावित हुए। इस दौरान लोगों को निकालकर सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पहुंचाया गया। हालात ये रहे कि नाव से लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पहुंचाया गया।

इस दौरान कई परिवारों को अपने घर को छोड़ना पड़ा। सबसे ज़्यादा लोग पीली नदी के क्षेत्र में प्रभावित हुए। इस दौरान शहर में रात करीब 8.30 बजे जोरदार बारिश हुई। इस दौरान करीब 163.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान भारी बारिश के चलते बस्तियों में पानी भर गया। लोगों के सामान तक पानी में तैरने लगे। लोगों ने जैसे-तैसे अपने सामान को बाहर निकाला और फिर खुद भी सुरक्षित स्थलों की ओर निकल पड़े।

राहत दल द्वारा प्रभावितों की सहायता की गई। मिली जानकारी के अनुसार गोरवाड़ा लेक ओव्हरफ्लो हो जाने से उत्तर नागपुर की बस्तियां प्रभावित हुई्रं. इस दौरान कई झोपडि़यां तो बह गई। बस्तियों में करीब 5 फीट तक जल जमा हो गया। समतानगर, नारा - नारी, गुलशननगर सहित कई क्षेत्र में रहने वाले लोग प्रभावित हुए।

जरीपटका के समीप कस्तूरबा नगर मे नाले की बाढ़ में प्रवाहित होने से रेखा नेवारे की मौत हो गई। साथ ही उनके साथ मौजूद 3 वर्षीय पोता पानी में बह गया जिसकी तलाश की जा रही है। लोगों को वैवाहिक समारोह के स्थलो, सरकारी भवनों, स्कूलों और अन्य स्थानों पर ठहराया गया है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राहत दल राहत कार्य में जुटा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -