मूसलाधार बारिश के कारण कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी
मूसलाधार बारिश के कारण कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी
Share:

नई दिल्लीः देश में कई दिनों से हो रही भारी बारिश आफत बन आयी है। उत्तर से लेकर पूर्व और दक्षिण से लेकर पश्चिम तक भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गये है। हालात को अनियंत्रित होता देखकर कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। केरल, राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। बाढ़ से सबसे अधिक जानमाल का नुकसान केरल को हुआ है। जहां 111 लोगों की मौत हो चुकी है। तो उधर राजस्थान में पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे केरल में 31 लोग अब भी लापता हैं। हालांकि बारिश थमने से यहां बचाव कार्य में तेजी आई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाते हुए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में शुक्रवार को बारिश व भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के हाड़ौती इलाके में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि जोधपुर, नागौर और पाली के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

यहां पर सेना को सतर्क कर दिया गया है। कोटा, बारां, भीलवाड़ा, झलावाड़ और बूंदी में गुरुवार को 160 मिमी बारिश हुई है। उधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पीएम मोदी से मिलकर बाढ़ राहत कार्य के लिए 3000 करोड़ रूपयो की मांग की है। पीएम मोदी ने उनके मांग पर सकारात्मक रूख अपनाते हुए मदद करने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण कर्नाटक भी भीषण बाढ़ के चपेट में है। इस बाढ़ को पिछले 108 सालों में आया सबसे भीषण बाढ़ माना जाता है । जिसमे अबतक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर चला बुलडोज़र, पहले ही भेज दिया गया था नोटिस

उत्तर प्रदेश: 50 हजार के ईनामी बदमाश ने एसएसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -