24 राज्यों में 15 प्रतिशत से ऊपर कोरोना सकारात्मकता दर: स्वास्थ्य मंत्रालय
24 राज्यों में 15 प्रतिशत से ऊपर कोरोना सकारात्मकता दर: स्वास्थ्य मंत्रालय
Share:

देशभर में एक दिन में आ रहे कोरोना के नए मामलों में से 71।81 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली सहित दस राज्यों से सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये खबर दी। मंत्रालय ने कहा कि देश में 16.96% सक्रिय मामले हैं और लगभग 82% मामले रिकवर हो चुके हैं। 

मृत्यु दर 1.09% है। कल 4,14,188 नए केस दर्ज़ किए गए। कल 18,26,490 टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, देश में 12 प्रदेश ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी अधिक सक्रिय मामले हैं। 7 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 

वही 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15% से अधिक सकारात्मकता दर है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 9 में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 3 में है। उन्होंने कहा, जिन राज्यों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं, वे राज्य हैं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, उड़ीसा और उत्तराखंड सम्मिलित है।

जिंदा है अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, मौत की अफवाहों पर बोले एम्स के अधिकारी- अभी वह जिन्दा है...

दक्षिण में बारिश का कहर, जोरदार बारिश के बाद उफान पर आया गुंडेरीपलम बांध

लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे सबरीमाला सहित अन्य सभी मंदिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -