विजय माल्या ''देश के सपूत'' : देवगौड़ा
विजय माल्या ''देश के सपूत'' : देवगौड़ा
Share:

बेंगलुरु: खबर है कि अभी विवादों में चल रहे भारतीय उद्योगपति विजय माल्या जिनपर भारतीय बैंको का नौ हजार करोड़ रूपये बाकि है. इस दौरान भारतीय कारोबारी विजय माल्या के 'देश से भागने' की बात से इनकार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एवं जेडी (एस) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने सवाल किया कि कर्ज अदायगी में चूक करने वाले अन्य बड़े कर्जदारों से धन क्यों नहीं वसूला जा रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह कहना सही है कि माल्या देश छोड़कर भाग गए, गौड़ा ने कहा, 'जिन्होंने जो ट्वीट पोस्ट किए हैं उनके अनुसार, वह समस्या सुलझाने के लिए सरकार और न्यायपालिका की विभिन्न शाखाओं के साथ सहयोग के इच्छुक हैं।' उन्होंने कहा, वह (माल्या) देश के सपूत हैं, वह देश छोड़कर नहीं भाग रहे हैं।

देवगौडा ने कहा, '60 अन्य प्रमुख लोग हैं, जिन्होंने कर्ज अदायगी में चूक की है और केवल माल्या का मामला मीडिया में सुखिर्यां बटोर रहा है। क्यों? मीडिया माल्या के बारे में इसलिए चिंतित है, क्योंकि वह राज्यसभा सदस्य हैं। वरना किसे उनकी तथा उनके मामले की चिंता होती।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -