वकील ने नाबालिग को बेहोश कर रातभर किया बलात्कार, बनाई VIDEO क्लिप
वकील ने नाबालिग को बेहोश कर रातभर किया बलात्कार, बनाई VIDEO क्लिप
Share:

भिवानी/हिसार. हरियाणा में इंसानियत को तार तार करने वाली घटना सामने आई है। एक वकील के द्वारा नाबालिग लड़की को बेहोश कर पूरी रात बलात्कार करने की घटना सामने आई है। जब इस दरिंदे का इतने से भी मन नही भरा तो आरोपी ने लड़की की वीडियो फिल्म भी बना ली। इस घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि वकील हिसार में एक किराए के मकान में रहता था। जिस लड़की का इस वकील ने बलात्कार किया वह अभी नाबालिग है।

सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने पुलिस मे शिकायत की थी कि कोई उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। इसी दौरान रविवार को वह लड़की अपने घर पहुंच गई। उसे उसके घर मूल रूप से (हिसार) निवासी और हाल में शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला एडवोकेट प्रमोद कुमार छोड़कर आया था।

घर वाले कार्यवाही को तैयार नही

लड़की के घर पाहुचने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी बलराज की टीम उक्त लड़की के घर पहुंची। लेकिन, लड़की के घरवालो ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई भी कार्रवाई कराने से माना कर दिया। इसके बावजूद पुलिस उस लड़की को अपने साथ लाई और मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित लड़की को पेश किया। वहां लड़की ने बयान देते हुये बताया कि शनिवार को जब वह घर से निकली तो वकील प्रमोद मिल गया। वह दिनभर उसे इधर-उधर घुमाता रहा और शाम को पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने घर पर ले आया।

वकील ने लड़की को बातों मे फांसकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। बलात्कार करने से पहले लड़की को बेहोश किया गया और फिर नाबालिक के साथ रैप किया गया और विडियो फिल्म भी बनाई गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -