हर्षवर्धन पलांडे पर हुआ हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार
हर्षवर्धन पलांडे पर हुआ हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के एक कार्यकर्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अफसर ने यह खबर दी। उन्होंने कहा कि सेना की कल्याण शहर इकाई के उप प्रमुख हर्षवर्धन पलांडे बुधवार को हमले में चोटिल हो गए तथा उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि उन पर हमला कल्याण ईस्ट में पुणे लिंक रोड पर किया गया। 4 से 5 लोग एक कार में आए तथा पलांडे पर लाठियों, लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया।

एक अफसर ने बताया कि कोलसेवाड़ी पुलिस ने इस सिलसिले में गुरुवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पलांडे ने मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे एवं कल्याण लोकसभा सीट से सांसद श्रीकांत शिंदे एवं पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने उन्हें फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में खबर ली। 

उन्होंने इल्जाम लगाया कि शिंदे गुट का समर्थन कर रहे एक पूर्व पार्षद के कुछ सहयोगियों ने उन पर हमला किया। हालांकि, पूर्व पार्षद ने कहा कि उनका मामले से कोई लेनादेना नहीं है तथा उनको बदनाम करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिग्गी ने डोभाल पर लगाए आरोप तो नरोत्तम मिश्रा बोले- 'जाकिर पर सवाल क्यों नहीं उठाते'

सोनिया से पूछताछ जारी, हिरासत में लिए गए थरूर-गहलोत और पायलट

अखिलेश यादव को आई श्रीकृष्ण की याद, दूध-दही को लेकर भाजपा पर यूँ साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -