हार्डी संधु के नए लुक पर फ़िदा हुईं लडकियां, बांधे तारीफों के पूल
हार्डी संधु के नए लुक पर फ़िदा हुईं लडकियां, बांधे तारीफों के पूल
Share:

पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधु अपने काम के लिए मशूहर हैं। वह बहुत कम समय में पॉलीवूड इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। वैसे आज के समय में उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। केवल पंजाब ही नहीं बल्कि देशभर में वह मशहूर हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। अब तक हार्डी ने कई हिट गानों में काम किया है और खुद भी गाया है। उनके गानों की लिस्ट में जोकर, बैकबोन, क्या बात ऐ और नाह प्रमुख हैं। वैसे बीते दिनों ही वह 'तितलियां' सॉन्ग में बतौर एक्टर नजर आए थे और इस गाने में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harrdy Sandhu (@harrdysandhu)

इसी के साथ ही उन्होंने  'तितलियां' के मेल वर्जन सॉन्ग में अपनी आवाज का जादू बिखेरा, जिसे बेहद पसंद किया गया। फिलहाल हार्डी का लुक चर्चाओं में है जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। इस लुक में वह बड़े आकर्षक दिख रहे हैं। उनका यह लुक आप नए फोटो में देख सकते हैं। इस फोटो को शेयर कर हार्डी ने लिखा है- 'Hello world !What’s happening?' इस फोटो को देखकर लडकियां उन पर लट्टू हो गईं हैं, किसी ने कमेंट कर उन्हें हैंडसम कहा है तो किसी ने दुनिया का सबसे बेहतरीन लड़का। वैसे कहा जाता है हार्डी अच्छी गति से गेंदबाजी करते थे।

गायक बनने से पहले उन्हें पंजाब की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने के लिए चुना गया था। लेकिन वह केवल 3 प्रथम श्रेणी मैच खेल पाए और फिर चोट लगने के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा। हार्डी ने 3 मैचों में 26 की औसत से 12 विकेट लिए थे। वैसे हार्डी आज पंजाबी म्यूजिक वर्ल्ड में दमदार बने हुए हैं। उनके कई सांग्स सुपरहिट हुए हैं। हार्डी जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाले हैं। जी दरअसल वह आने वाले वक्त में कबीर खान की फिल्म '83' में दिखाई देंगे। यह फिल्म साल 1983 में भारत की अविश्वसनीय क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत की सच्ची कहानी पर आधारित है।

इंटरनेट पर छाया दिलजीत का 'RIRI' के लिए बनाया गाना

अब बादशाह संग धमाल मचाएंगी शहनाज गिल

इस मशहूर पंजाबी स्टार ने अक्षय कुमार को बताया 'नकली किंग'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -