हरियाली तीज पर ऐश्वर्य, सुख-सौभाग्य के लिए करें इन मन्त्रों का जाप
हरियाली तीज पर ऐश्वर्य, सुख-सौभाग्य के लिए करें इन मन्त्रों का जाप
Share:

साल 2020 में हरियाली तीज का व्रत 23 जुलाई को रखा जाने वाला है. ऐसे में कहा जाता है इस दिन शिव जी और माता पार्वती का पूजन किया जाता है जो बहुत शुभ होता है. इसी के साथ इस दिन इनका पूजन करने से बड़े लाभ होते हैं. अब आज हम आपको कुछ मंत्र और दारिद्रयदहन शिवस्तोत्रम्‌ बताने जा रहे हैं जिसके आपको इसी दिन पाठ करना चाहिए. जी दरअसल हरियाली तीज के दिन सर्वव्याधि नाश, बुद्धि, व ज्ञानवृद्धि, ऐश्वर्य प्राप्ति, सुख-सौभाग्य आदि के लिए भगवान शिव की पूजा कर इन मंत्रों का जाप करना चाहिए और दारिद्रयदहन शिवस्तोत्रम्‌ का पाठ. आइए जानते हैं.

मंत्र -
- ॐ त्र्यंम्बकम् यजामहे, सुगन्धिपुष्टिवर्धनम्. उर्वारुकमिव बन्धनान्, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्..'

- ॐ ऐं नम: शिवाय.

- ॐ ह्रीं नम: शिवाय.'

 - ॐ जुं स:.

 - ॐ हौं जूं स:.

  - 'ऐं ह्रीं श्रीं 'ॐ नम: शिवाय' : श्रीं ह्रीं ऐं

- चंद्र बीज मंत्र- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:', चंद्र मूल मंत्र 'ॐ चं चंद्रमसे नम:'.

  - शिव गायत्री मंत्र- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्..

 - ॐ नमः शिवाय

  - ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ऊं.

दारिद्रयदहन शिवस्तोत्रम्‌ 

- विश्वेश्वराय नरकार्णवतारणाय
कर्णामृताय शशिशेखरधारणाय.
कर्पूरकांतिधवलाय जटाधराय
दारिद्रयदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ 

- गौरीप्रियाय रजनीशकलाधराय
कालान्तकाय भुजगाधिपकङ्कणाय.
गङ्गाधराय गजराजविमर्दनाय ॥दारिद्रय. ॥ 

- भक्तिप्रियाय भवरोगभयापहाय
उग्राय दुर्गभवसागरतारणाय.
ज्योतिर्मयाय गुणनामसुनृत्यकाय ॥ दारिद्रय. ॥ 

- चर्माम्बराय शवभस्मविलेपनाय
भालेक्षणाय मणिकुण्डलमण्डिताय.
मञ्जीरपादयुगलाय जटाधराय ॥ दारिद्रय. ॥ 

- पञ्चाननाय फणिराजविभूषणाय
हेमांशुकाय भुवनत्रयमण्डिताय.
आनंतभूमिवरदाय तमोमयाय ॥दारिद्रय. ॥ 

- कालान्तकाय कमलासनपूजिताय.
नेत्रत्रयाय शुभलक्षणलक्षिताय ॥दारिद्रय. ॥ 

- रामप्रियाय रघुनाथवरप्रदाय
नागप्रियाय नरकार्णवतारणाय.
पुण्येषु पुण्यभरिताय सुरार्चिताय ॥ दारिद्रय. ॥ 

- मुक्तेश्वराय फलदाय गणेश्वराय
गीतप्रियाय वृषभेश्वरवाहनाय.
मातङग्‌चर्मवसनाय महेश्वराय ॥ दारिद्रय. ॥ 

- वसिष्ठेन कृतं स्तोत्रं सर्वरोगनिवारणम्‌.
सर्वसम्पत्करं शीघ्रं पुत्रपौत्रादिवर्धनम्‌.
त्रिसंध्यं यः पठेन्नित्यं स हि स्वर्गमवाप्नुयात्‌ ॥ 

 ध्यान रहे इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार करें तभी लाभ होगा.

यहाँ मिला 14 पैर वाला अजीबोगरीब कॉक्रोच, देखने वालों के उड़े होश

क्या सच में करिश्मा तन्ना ने जीती खतरों के खिलाड़ी 10 की ट्रॉफी ? एकता कपूर ने दी ऐसी हिंट

POCO के इस नए स्मार्टफोन की कीमत होगी बहुत कम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -