वर्ष 2017 की महत्वपूर्ण घटनाऐं
वर्ष 2017 की महत्वपूर्ण घटनाऐं
Share:

नईदिल्ली। वर्ष 2017 को लोग अलविदा कहने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर लोग नया साल मनाना चाहते हैं लोगों ने नए साल के जश्न को सेलिब्रेट करने की पूरी तैयारी कर ली है। कोई होटल में थर्टी फस्र्ट और अगला दिन न्यू ईयर मनाने की तैयारी में है तो कोई अपने परिजन के साथ न्यू ईयर मनाना चाहता है। मगर वर्ष 2017 की कुछ हलचल और गतिविधियों को सभी एक निगाह से जानना चाहते हैं। हम आपको बता रहे हैं वर्ष 2017 में आखिर कौन से ऐसे निर्णय थे जो कि चर्चा में रहे।

पटाखे हुए प्रतिबंधित -

दीपावली के पर्व पर पटाखों को दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रतिबंधित कर दिया। जी हां, दिल्ली एनसीआर में पटाखों के विक्रय पर पाबंदी लगा दी गई थी। ऐसा दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण किया गया था। आतिशबाजी के कारण जाधानी और एनसीआर के अन्य शहरों में प्रदूषण अधिक बढ़ गया था ऐसे में लोगों को श्वास लेने में परेशानी का अनुभव हो रहा था। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया।

तीन तलाक -

सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस मामले में जमकर विरोध हुआ। आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड ने इस मामले में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। यह शरीयत से जुड़ा मामला है। मगर सर्वोच्च न्यायालय ने इस वर्ष मई माह में निर्णय देते हुए तीन तलाक को प्रतिबंधित कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि यह प्रथा गलत है। दूसरी ओर केंद्र सरकार तीन तलाक को लेकर बिल लेकर आई है। यह बिल शीतकालीन सत्र में पेश किया गया है। इस बिल में कहा गया है कि तीन तलाक देने पर मुस्लिम पति को जुर्माना और कारावास दोनों भुगतना पड़ सकता है।

नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना रेप

सर्वोच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने को रेप की श्रेणी में रख दिया है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि नाबालिग के साथ संबंध बनाना बलात्कार की श्रेणी में आएगा। न्यायालय ने कहा कि इस मामले को बाल विवाह भी माना जा सकता है।

आरूषि हत्याकांड -

बहुचर्चित आरूषि हत्याकांड के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। जिसमें आरूषि के माता - पिता को विभिन्न आरोपों से दोषमुक्त कर दिया गया। कहा गया है कि उन्हें सबूतों के अभाव में बरी किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2008 में नोएडा के एक घर में आरूषि और उसके घर काम करने वाले हेमराज की हत्या कर दी गई थी। हेमराज का शव मकान की छत पर मिला था जबकि आरूषि का शव उसके कमरे से बरामद हुआ था।

 सुहैब इलियासी को सज़ा

लोकप्रिय टेलिविजन क्रामइ शो इंडियाज़ मोस्ट वांटेड के एंकर सुहैब इलियासी को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में सजा सुनाई गई। न्यायालय ने उसे दोषी करार दिया था। न्यायालय ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। करीब 17 वर्ष पुराने मामले में दिल्ली के न्यायालय ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जानकारी सामने आई थी कि 11 जनवरी वर्ष 2000 को अंजू इलियासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके कुछ समय बाद सहैब इलियासी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

गुरमीत राम रहीम को सजा

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्कार के आरो में अगस्त माह में 10 - 10 वर्ष की सजा सुनाई गई। इस मामले में पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी पाया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद उसकी शिष्या मानी जाने वाली हनीप्रीत कई दिनों तक गायब रही थी मगर बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे जेल ले जाया गया था अब वह न्यायालयीन कार्रवाई का सामना कर रही है।

 शशिकला को जेल

सर्वोच्च अदालत ने एआईएडीएमके की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की महत्वपूर्ण मानी जाने वाली वीके शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की सजा सुनाई। हालांकि शशिकला ने मुख्यमंत्री बनने को लेकर अपनी दावेदारी पेश की थी मगर इसी दौरान उन पर आय से अधिक संपत्ती रखने का मामला चलाया गया और फिर उन्हें 4 वर्ष जेल की सजा और 10 करोड़ रूपए जुर्माना देने की सजा भुगतना पड़ी थी।

राजधानी में चोरों के हौंसले बुलंद

नोएडा में पेड़ से लटकी मिलीं दो बहनों की लाश

सेक्स रैकेट चलाने वाली लेडी डॉन सोनू पंजाबन अरेस्ट

एंटरटेनमेंट कंपनी के कर्मचारी सहित दो की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -